{"_id":"61044c768ebc3eb2b262a244","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4548637160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे कुचलता हुुआ निकल गया। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी जय जयराम की पत्नी उर्मिला (42) बेटे अंकित के बाइक से थाना निगोही क्षेत्र के गांव सतवां बुजुर्ग में रहने वाले रिश्तेदार के घर गई थीं। शुक्रवार शाम दोनों घर लौट रहे थे तभी मोहल्ला गदियाना के पास निगोही की तरफ से आ रहे ट्रक को बाइक सवार अंकित ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन को देखकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी उर्मिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में बेटा अंकित मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना सदर प्रभारी निरीक्षक अशोकपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद