फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

पीलीभीत में हुए सड़क हादसे में पुवायां के दो लोगों की मौत

Thu, 16 Jul 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
accident
पुवायां। पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में दो बाइकों के आमने सामने टक्कर लगने से पुवायां के गांव सिंघापुर खास के प्रधान विजयपाल और पुवायां के ही गांव मजरा निवासी अनंतराम की मौत हो गई। हादसे से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिंघापुर के प्रधान 40 वर्षीय विजयपाल की ससुराल बिलसंडा क्षेत्र में है। वह मंगलवार को बाइक से ससुराल गए थे। उधर पुवायां के ही गांव मजरा गुधनी निवासी 42 वर्षीय अनंतराम की ससुराल पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव बमरौली में है। अनंतराम की पत्नी मायके में थी। मंगलवार को वह पत्नी ईश्वरवती और तीन वर्ष की पुत्री गुड़िया को लेकर बाइक से घर के लिए चले थे। बिलसंडा क्षेत्र में गांव चठिया के पास अनंतराम और प्रधान विजयपाल की बाइकें आमने सामने टकरा गईं। हादसे में बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घायलों को बिलसंडा सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने अनंतराम को मृत घोषित कर दिया था और प्रधान को इलाज के लिए पीलीभीत रेफर किया गया था। इलाज के दौरान प्रधान विजयपाल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेज दिया है। अनंतराम मेहनत, मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। प्रधान विजयपाल की मौत से पत्नी रामरती, पुत्र सौरभ कुमार, सुमित, रूमित, पुत्री रुचि का रो रोकर बुरा हाल है। अनंतराम के घर भी कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतराम के पास मात्र दो बीघा खेत, मजदूरी से होता था गुजरा
पुवायां गांव मजरा गुधनी निवासी अनंतराम के पास मात्र दो बीघा जमीन है, जबकि परिवार में अनंतराम सहित नौ सदस्य थे। अनंतराम की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है।
अनंतराम के साथ उनकी मां मयकन्ना देवी, पत्नी गुड्डी उर्फ ईश्वरवती, पुत्री सविता, रोशनी, रविता, बविता, पुत्र शोभित और राजकपूर हैं। अनंतराम ने बड़ी पुत्री सविता की शादी 20 जून 2020 को की थी। परिवार में अब सबसे बड़ी लड़की रोशनी है। अन्य बच्चे उससे छोटे हैं।

गांव के लोगों ने बताया कि अनंतराम सीधे व्यक्ति थे और दो बीघा जमीन करने के साथ ही मजदूरी करते थे, जिससे परिवार की गुजर होती थी। मां मयकन्ना देवी को पुत्र की मौत पर विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। उनका कहना था कि मंगलवार को अनंतराम बहू को लेकर ससुराल गया था। उनको नहीं मालूम था कि अब पुत्र जीवित नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed