{"_id":"5f0df5938ebc3e63e442ef86","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly412746038","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही: दलेलगंज रोड पर लगा बिजली का पोल गिरा, दो राहगीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही: दलेलगंज रोड पर लगा बिजली का पोल गिरा, दो राहगीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर के व्यस्ततम इलाके दलेलगंज मेें मंगलवार दोपहर एक बिजली का एक पोल अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो राहगीर घायल हो गए। पोल नीचे से गला हुआ था। गनीमत यह रही कि पोल से करंट बहते तार नहीं जुड़े थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दलेलगंज में कसाइयों वाली पुलिया के पास कई दशक पहले पावर कारपोरेशन ने 11 केवी लाइन के लिए राउंड पोल लगाया था। जमीन के पास इस पोल का अधिकांश हिस्सा जंक लगने से गल चुका था। आसपास के लोगों की मांग पर रोजा पावर सब स्टेशन के कर्मचारियों ने इस पोल से बिजली लाइन हटाकर दूसरे खंभे पर लगा दी गई, लेकिन पोल हटाने की जरूरत नहीं समझी। मंगलवार को दिन मेें करीब तीन बजे अचानक यह पोल एक और झुका और पड़ोस के मकान की दीवार से टकराता हुआ रोड पर आ गिरा।
इस दौरान उधर से गुजर रहे पाकड़ चौकी क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी मो. तकी और मोहल्ला मेहमान शाह के इरशाद गिरते पोल की चपेट में आ गए। तकी के सिर पर और इरशाद के कंधे पर चोट आ गई। पोल गिरने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को पुलिस वाहन से अस्पताल भिजवाया। इसका पता लगने पर प्रभारी अवर अभियंता गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे और गिरे पड़े पोल को रोड से हटवा दिया। उनका कहना है कि क्षेत्र में सर्वे कराकर ऐसे सभी फ्री पोल जल्द हटवाए जाएंगे, जिनकी लाइनें उतारी जा चुकी हैं।