फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

भतीजी की रोक की रस्म से वापस जा रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 06 Dec 2019 07:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
accident
बंडा। भतीजी की शादी की रोक की रस्म पूरी करके घर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और दो अन्य लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव गढ़िया रसूलपुर निवासी 42 वर्षीय प्रवेश कुमार अपने पुत्र 18 वर्षीय रामकरण के साथ अपने भाई अशोक की पुत्री की रोक की रस्म में शामिल होने गांव बिराहिमपुर गए थे। रोक की रस्म के बाद वह वापस घर जा रहे थे। उधर पीलीभीत के थाना माधौटांडा के गांव करैलिया निवासी हेमराज का 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र अपने ही गांव के निवासी प्रेमराज के 24 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ बाइक से घर की ओर जा रहा था। बंडा पूरनपुर रोड पर गांव हसनापुर मोड़ पर दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में प्रवेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकरण, धर्मेंद्र और उसका साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मेंद्र और उसके साथी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। धर्मेंद्र हेलमेट लगाए था। प्रवेश कुमार की मौत से घर में रोक की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed