फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

गंगा ढाईघाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपे पुलिया से टकराया, महिला की मौत

Mon, 14 Oct 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
accident
मिर्जापुर। शरद पूर्णिमा पर रविवार को ढाईघाट गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो रास्ते में असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे कांट थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थुआ निवासी नरेेंद्र सिंह की पत्नी 45 साल की बिट्टी, वहीं के ओमपाल, महिपाल, रानी पत्नी सतीश, मुन्नी पत्नी मानसिंह, गुड्डी पत्नी जगन्नाथ, शिवानी पुत्री जगतपाल, ऊषा पुत्री बृजपाल सिंह, बीना पत्नी शैलेंद्र सिंह तथा ग्राम टांडा पर्वतपुर निवासी खुशीराम कांट कस्बे से किराये के टेंपो में बैठकर गंगा स्नान करने ढाईघाट जा रहे थे। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में ढाईघाट रोड पर गांव ढाई से पहले आजमपुर मोड़ के पास टेंपो अचानक असंतुलित होने के बाद पुलिया से टकरा गया। इसमें गंभीर चोटें आने से बिट्टी की मौके पर मौत हो गई। टेंपो में सवार अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय मौके पर जा पहुंचे और घायलों को सीएचसी जरीनपुर भिजवा दिया। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed