{"_id":"5d6d6aef8ebc3e93d1007f1c","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3746847165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान ग्रामीण नहर में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान ग्रामीण नहर में कूदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक ग्रामीण ने सोमवार को मकसूदापुर में शारदा नहर में छलांग लगा दी। मौके से गुजर रहे दो सिख लोगों ने नहर में कूद कर ग्रामीण को निकाल कर जान बचाई। बाद में ग्रामीण का पुत्र मौके पर पहुंचा और अपने पिता को घर ले गया।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मार निवासी 50 वर्षीय परागेलाल सोमवार दोपहर गांव मकसूदापुर के पास शारदा नहर के पुल पर पहुंचे और पुल की रेलिंग पर खड़े होकर नहर में छलांग लगा दी। उन्हें नहर में कूदता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव के चलते किसी की हिम्मत परागेलाल को बचाने की नहीं हुई। इसी बीच बिलसंडा के गांव कुर्रिया कलां निवासी गुरवचन सिंह अपने साथी गुरमेज सिंह बंडा से घर जा रहे थे। दोनों ने नहर के पुल पर भीड़ लगी देखी तो जानकारी करने पर पता चला कि एक ग्रामीण नहर में कूद गया है। इस पर गुरवचन और गुरमेज नहर में कूद पड़े और काफी दूर तक तैरने के बाद परागेलाल को नहर से निकाल लिया। इस बीच परागेलाल को तलाश करता हुआ उसका पुत्र शिवकुमार भी मौके पर आ पहुंचा और बताया कि उसके पिता इन दिनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। सोमवार सुबह वह बिना बताए घर से निकल आए थे। वह तलाश कर रहा था तो पता चला कि किसी ने नहर में छलांग लगा दी है, इस पर वह मौके पर आया है। शिवकुमार पुलिस को सूचना दिए बिना पिता को घर ले गया।