फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ABVP celebrated the victory DU

अभाविप ने मनाया डीयू जीत का जश्न

Sat, 12 Sep 2015 10:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 12 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
ABVP celebrated the victory DU
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चारों सीटों पर कब्जा जमाने की खुशी शहर में दिखाई दी। स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी।
विज्ञापन

अभाविप के प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामजी अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहा पर एकत्र हुए और उन्होंने डीयू में मिली शानदार कामयाबी का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस अवसर पर सोमवंशी ने कहा कि परिषद किसी राजनीतिक दल की बात नहीं, बल्कि वह छात्रहित की बात करती है, यही सोच जीत का आधार बनी। अवस्थी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के छलावे को युवा समझ चुका है, डीयू चुनाव में युवाओं ने इसलिए ‘आप’ को नकारते हुए अभाविप को विजय दिलाई। जश्न मनाने वालों में मयंक द्विवेदी, शिवम पंडित, अर्पित मिश्रा, अंकुर पंडित, अमन रावत, गौरव मिश्रा, अश्वनी सिंह, पीयूष गुप्ता, अरविंद शुक्ला, इमरान, रफीउल हसन, अंकित दीक्षित, मोहसिन, सिकंदर अली, संजीव पाल, जनाब खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

000
दिल्ली यूनिवर्सिटी में विजय पर हर्ष
तिलहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डीयू की सभी सीटों पर एबीवीपी की विजय होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। तहसील संयोजक सुमित कुमार सिंह के आवास पर बैठक में संगठन की विजय पर हर्ष व्यक्त  किया गया। इस दौरान ऋषि द्विवेदी शिवा सिंह चौहान, राजेश्वर सिंह, शिवा सिंह, मंगल पंडित, हर्षित पाण्डेय, प्रियांशु गंगवार, रामगोपाल गुर्जर, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed