{"_id":"615e05498ebc3e61df07e8e9","slug":"abvp-angry-shahjahanpur-news-bly462076589","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की कार्यपद्धति से परिचित हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की कार्यपद्धति से परिचित हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
विज्ञापन
अभाविप के अभ्यास वर्ग के समापन कार्यक्रम में बोलते विभाग प्रमुख डॉ. अनुराग अग्रवाल व मंच पर बैठे ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति और रूपरेखा को जाना। इसके साथ ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
परिषद के विभाग प्रमुख डॉ. अनुराग अग्रवाल व प्रांत कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह ने संगठन कार्यपद्धति, सैद्धांतिक भूमिका व कार्यकारिणी जैसे मुख्य कार्यों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री गौरव यादव अभ्यास वर्ग का हिस्सा रहे। इसी के साथ सत्र 2021-22 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
शाहजहांपुर महानगर विस्तारक आदी दिवाकर ने संपूर्ण महानगर कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से विभाग संयोजिका पायल गुप्ता, श्रुति गुप्ता, श्रेया गुुप्ता, साक्षी पांडेय, आयुष श्रीवास्तव, रौनक पाल, अनुज जौहरी, वैभव, अर्जुन, अक्षय, कोमल, नेहा आदि मौजूद रहे।