{"_id":"3a71e17abba9ca08396c1cf5f37f8c73","slug":"aadhar-card-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":" आधार कार्ड बनाने से मना करने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने से मना करने पर हंगामा
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कैंप में आए लोगों के कार्ड नहीं बनाए गए। इस पर घंटों लाइन में लगकर इंतजार कर रहे लोगों के सब्र का बांध टूट गया और आक्रोशित लोगों ने वहां पर हंगामा काटना शुरू कर दिया, जो करीब एक घंटे तक चलता रहा।
बायोमैट्री करवाने के लिए रौसरकोठी से आईं ईश्वर देवी ने कहा कि वह सुबह साढ़े नौ बजे से नगर पालिका में खड़ी हैं, तीन घंटे गुजर जाने के बाद उसे टरकाया जा रहा है। रौसरकोठी के पंकज बोले कि वह करीब नौ बजे से खड़े हैं। बड़ी ईदगाह के पास रहने वाली आरती सक्सेना ने कहा कि वह भी 10 बजे से लाइन में खड़ी हैं और अब मना कर रहे हैं। फातिमा मदरसे से पहुंचे मोहम्मद जईम खां एवं साजिद खां आदि ने बताया कि वे लोग पढ़ाई छोड़कर आधार कार्ड बनवाने आते हैं। इसके बाद भी उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है।
इन लोगों के साथ ही प्रदर्शन करने वालों में सुरेश सिंह, मुनील सिंह राठौर, संजीदा आदि शामिल रहीं। इस संबंध में नगर पालिका में स्थित आधार कार्ड कैंप के संचालक अमान ने बताया कि जेनरेटर खराब होने की वजह से काम ठप पड़ा है। इसलिए आधार कार्ड बनवाने के लिए जरूरी बायोमैट्री नहीं की जा सकती है। कहा कि जिन लोगों के फार्म जमा हैं, वे मंगलवार को आकर अपनी बायोमैट्री करा सकते हैं।