{"_id":"67fc14bc124b8abdf603f29c","slug":"a-young-man-who-returned-from-his-in-laws-house-committed-suicide-by-hanging-himself-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-141582-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ससुराल से लौटकर आए युवक ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ससुराल से लौटकर आए युवक ने फंदे से लटककर जान दी
Mon, 14 Apr 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कांट। जमौर गांव निवासी सोहन (24) ने शनिवार रात बंद मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार सुबह उनकी मां झाड़ू लगाने आईं तो जानकारी हुई।
सोहन की शादी एक साल पहले पीलीभीत जिले के बीसलपुर कस्बा की सरिता के साथ हुई थी। सरिता एक सप्ताह से अपने मायके में थीं। विदा कराने के लिए सोहन तीन दिन पहले गए थे। वह शनिवार शाम को लौट आए थे। सोहन अपने परिवार से अलग एक मकान में रहते थे। शनिवार रात में खाली मकान में फंदे से लटककर उन्होंने जान दे दी।
रविवार की सुबह मां कलावती मकान में झाड़ू लगाने के लिए पहुंचीं तो बेटे का शव लटका देखकर चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। पति की मौत की खबर सुनकर सरिता भी बिलख पड़ीं। उसने पुलिस को बताया कि पति तीन दिन ठहरने के बाद दो-तीन दिन के बाद दोबारा आने की बात कहकर गए थे। पत्नी ने किसी विवाद से इन्कार किया है। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।