{"_id":"6a67bf5671ffe25e1401b473","slug":"a-young-man-lost-his-life-after-his-motorcycle-was-struck-by-a-vehicle-while-he-was-on-his-way-to-his-in-laws-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-180093-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक से ससुराल जा रहे युवक की वाहन की टक्कर से जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक से ससुराल जा रहे युवक की वाहन की टक्कर से जान गई
विज्ञापन
पृथ्वीराज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र में रविवार रात ससुराल जा रहे बाइक सवार हरबल्लभपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पृथ्वीराज की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
पृथ्वीराज मोदीनगर में पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार, पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह दो दिन पहले दवाई लेने के लिए बदायूं गए थे। वहां से दवा लेने के बाद गांव आए। रविवार रात वह कांट थाना क्षेत्र के गंधार गांव स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले थे।
घर से करीब नौ किलोमीटर दूर खजुआ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के मुताबिक पृथ्वीराज ने बताया था कि ससुराल में एक दिन रुकने के बाद वहीं से मोदीनगर लौट जाएंगे, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर मोदीनगर से पहुंचीं पत्नी आरती पति का शव देखकर बेसुध हो गईं। परिजनों ने बताया कि पृथ्वीराज चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। अब तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी के कंधों पर आ गई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
खुटार। गांव रामपुर कलां में सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार खुटार के मोहल्ला गांधीनगर निवासी दीपक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 सेवा की एंबुलेंस बुलवाकर दीपक को खुटार सीएचसी भिजवाया। जानकारी पाकर परिजन भी सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद