फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died after getting stuck between platforms while trying to get off a moving train.

Shahjahanpur News: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर युवक की मौत

Sun, 31 May 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 31 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man died after getting stuck between platforms while trying to get off a moving train.
मीरानपुर कटरा। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 5:50 बजे चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में शाहजहांपुर निवासी विपिन कुमार (31) प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह मुरादाबाद से अपने घर शाहजहांपुर के गांव सैदापुर लौट रहा था।
विज्ञापन

बिलपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। उसी के मोबाइल फोन से उसके पिता धर्मेंद्र से संपर्क किया गया। धर्मेंद्र ने बताया कि उनका बेटा विपिन कुमार (31) मुरादाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह मुरादाबाद से घर शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर लौट रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विपिन 13010 देहरादून एक्सप्रेस में सवार था। बिलपुर स्टेशन इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है, लेकिन ट्रेन धीमी हुई तो विपिन उतरने लगा। इस कारण वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए की कॉल, नहीं मिला जवाब
आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि 108 पर कई बार कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। बाद में निजी एंबुलेंस को बुलाया गया। उससे घायल विपिन को मीरानपुर कटरा सीएचसी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मीरानपुर कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा है। विपिन के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed