फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died after being hit by a train

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

Sun, 10 Aug 2025 05:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम गेट संख्या 316 के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोका गया। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। देर शाम शव की शिनाख्त रोजा के पैतापुर गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई। पवनेश ने बताया कि भाई अविवाहित था। बहनों से राखी बंधवाने के बाद दोपहर एक बजे घर से निकल गया था। संवाद
--
ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
मीरानपुर कटरा। बरेली जिले के बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को सुबह किसी ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अप लाइन के किनारे बेहोशी की हालत में पाए जाने पर रेलवे पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ की बिलपुर चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि घायल युवक से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार के जिला बेतिया के थाना शिकारपुर अंतर्गत नरकटियागंज गांव के कुंदन कुमार शाह के तौर पर हुई है। युवक के साथ हुए हादसे की उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article