फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman with a petrol-laden tanker

पेट्रोल लेकर ससुर के साथ टंकी पर चढ़ी महिला

Fri, 25 Aug 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
तिलहर के भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा के कथित कब्जे से जमीन छुड़वाने के लिए अफसरों के चक्कर काटकर थक चुकी महिला अपने ससुर व सास के साथ शुक्रवार को ओसीएफ फैक्ट्री रामलीला ग्राउंड में पानी के ओवर हेड टैंक पर चढ़ गई। तीनों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी दी। सास को तो फायर ब्रिगेड वालों ने कुछ देर बाद ही मनाकर उतार लिया लेकिन महिला और उसका ससुर लगभग साढ़े चार घंटे बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर नीचे उतरे।
विज्ञापन

जिस कीमती जमीन पर कब्जे की बात कही जा रही है, वह निगोही में पुवायां रोड पर रेलवे फाटक के पास रोड किनारे है। इस जमीन पर इन दिनों दुकान के निर्माण का काम चल रहा है। इसी जमीन को अपना बताते हुए निगोही कस्बा निवासी मीरावती ने भाजपा विधायक रोशन लाल पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 7 अगस्त को मीरा देवी ने कुछ लोगों के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बृहस्पतिवार को दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया। पीड़िता ने अधिकारियों के यहां शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मीरादेवी अपने ससुर हेतराम और सास चंद्र्रकली के साथ शुक्रवार को शहर पहुंची और दोपहर बाद एक बजे ओसीएफ रामलीला ग्राउंड में पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन लोगों के हाथ में पेट्रोल से भरी पिपिया भी थी। मीरादेवी का बेटा अनिल टंकी के नीचे खड़ा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम रामजी मिश्र, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सीओ सदर अरुण कुमार, सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने मीरा देवी की सास को तो उतार लिया लेकिन मीरादेवी व उसके ससुर हेतराम नहीं उतरे। सिटी मजिस्ट्रेट ने महिला के बेटे अनिल कुमार कश्यप से बात कर दोनों को टंकी से नीचे उतरवाने को कहा लेकिन उसने कहा कि जब तक उसे लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उसकी मां और दादा टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। शाम लगभग सवा पांच बजे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र मौके पर पहुंचे और न्याय दिलाने का भरोसा देकर 5.30 बजे उन्हें नीचे उतारा। उधर विधायक से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed