{"_id":"578fb1424f1c1b347fc4c2ae","slug":"a-morning-walk-out-bob-ropi-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभातफेरी निकालकर बॉब ने रोपी पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभातफेरी निकालकर बॉब ने रोपी पौध
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के कार्यालय समेत अन्य सभी शाखा में 109वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस का प्रमुख कार्यक्रम लोधीपुर स्थित कार्यालय में हुआ।
इस अवसर पर स्थापना दिवस के प्रतीक के रूप में 109 पौधे रोपित किए गए। इससे पूर्व सामाजिक जागरूकता के संदेशों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसकी अगुवाई क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद्र यादव, उप क्षेत्रीय प्रबंधक एके गंगवार, उप क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने की। प्रभात फेरी में क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की। रैली का मुख्य उद्देश्य बैंक एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना था। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में मरीजों का हालचाल जानकर फल वितरण किया गया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की गई।
स्थापना दिवस के उपलक्ष में हथौड़ा बुजुर्ग में मॉडल प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की सभी शाखाओं के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने ने अपने क्षेत्रों में पांच-पांच पेड़ लगा कर पर्यावरण की संरक्षा का संकल्प लिया। क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में एक होटल में ग्राहक गोष्ठी हुई, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद्र यादव ने वरिष्ठ ग्राहकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या भी हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार मीना ने किया।
विज्ञापन
उधर, बॉब की विकास भवन शाखा की ओर से गुरु नानक कन्या पाठशाला हाई स्कूल में पौध रोपित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। आयोजन में शाखा प्रबंधक सुदीप मिश्रा, सहायक प्रबंधक सुनीता टोप्पो, तनुजा खुराना, सचिन चौहान, प्रधानाचार्य हरमीत कौर, सत्यानंद मोहित, राकेश चंद्र, विजय लक्ष्मी आजाद आदि मौजूद रहे।
पौधे हमारे जीवन का आधार हैं
तिलहर। रुद्रपुर के गुरुकुल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमशंकर सर्राफ ने कहा कि पौधे हमारे समृद्ध जीवन का आधार हैं। अंधाधुंध पौधों के कटान से प्राकृतिक संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। यदि हमने पर्यावरण को समय रहते न पहचाना तो यह एक दिन कब्रिस्तान बन जायेगा। आर्येंद्र कुमार आर्य ने प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिमाह एक पौध लगाने के संकल्प का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या धारणा याज्ञिकी, आचार्य चंदन कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
बॉब के स्थापना दिवस पर किसान सम्मानित
मुरादपुर/खुटार। बैंक ऑफ बड़ौदा के 109वें स्थापना दिवस पर मुरादपुर शाखा में कार्यक्रम आयोजित कर दो किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
शाखा प्रबंधक संतोष यादव ने इस मौके पर बैंक परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और ग्राहकों की शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में गांव टोडरपुर के कशमीर सिंह और गांव गुरघिया के पूर्व प्रधान छोटेलाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंकज कनौजिया, सनी गुप्ता, मिश्रीलाल, मंगूलाल, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।