{"_id":"85b0095d73054b2cdddc03c63a422843","slug":"a-message-of-brotherhood-and-humanity-brought-abid-raza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आया हूं: आबिद रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आया हूं: आबिद रजा
तिलहर।
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद रजा ने कहा कि वह तिलहर में इंसानियत भाईचारे एवं अमन का पैगाम लेकर आए हैं। नफरत की दीवार गिराने, भाई को भाई से मिलाने तथा हिंदू व मुसलमानों के बीच दीवार पाटने के लिए समाजवादी पार्टी सबकुछ करेगी।
वह रजा मोहल्ला चौहटियां स्थित नगर पालिका सदस्य मोहम्मद यासीन के आवास पर कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस समाज में हिंदू और मुसलमान का बंटवारा कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते है, मगर हम उनकी नापाक कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे और भाई से भाई को लड़ाने की हर कोशिश का विरोध करेंगे। वह तोड़ने की राजनीति करते है, जबकि हम जोड़ने की बात करते है। सभा में सपा नेता अरूण यादव उर्फ चैनू, नगर पालिका सदस्य मो. यासीन, सगीर मंसूरी, दिलशाद मंसूरी, मो. शारिक, प्रियंक गुप्ता, सरफुद्दीन, जाकिर मंसूरी, हाफिज इमरान, जाबिद मियां, शबलू, बब्बू, अबरार आदि मौजूद रहे।