{"_id":"627f75a569d49217aa0058df","slug":"a-man-was-beaten-to-death-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर भिड़ी ननद-भाभी: शाहजहांपुर में मायके वालों ने की ससुर की हत्या, मां-बेटे को भी जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर भिड़ी ननद-भाभी: शाहजहांपुर में मायके वालों ने की ससुर की हत्या, मां-बेटे को भी जमकर पीटा
Sat, 14 May 2022 05:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 14 May 2022 05:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर में खुटार के गांव लुकटहा में पानी मांगने को लेकर ननद-भाभी में विवाद हो गया। जिसकी जानकारी भाभी ने अपने मायके वालों को दी। मायके पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांट में जुटी है।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में खुटार के गांव लुकटहा में ननद से विवाद होने पर विवाहिता के मायके वालों ने उसके ससुर की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। लुकटहा निवासी 55 वर्षीय जगदीश के पुत्र दीवाना की शादी गांव में ही रहने वाली रिंकी से हुई है। शुक्रवार रात रिंकी का अपनी ननद वीरमति से पानी मांगने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
जिसकी जानकारी रिंकी ने अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर रिंकी के ससुर जगदीश की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। जगदीश का पुत्र दीवाना, प्रेमपाल और पत्नी प्रेमवती बचाने आए तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। दीवाना ने अपने ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और इस मामले में जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।
विज्ञापन