फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A leopard killed three goats in Hariharpur, Khutar.

Shahjahanpur News: खुटार के हरिहरपुर में तेंदुए ने तीन बकरियां मार डालीं

Wed, 08 Oct 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A leopard killed three goats in Hariharpur, Khutar.
खुटार के गांव हरिहरपुर में मृत बकरियों के पास बैठी महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
खुटार। गांव हरिहरपुर के किनारे खेत में बकरी चराते समय तेंदुए ने हमला करते हुए तीन बकरियों को मार डाला। हमले में एक बकरी घायल हो गई। बकरियां चरा रहीं महिलाओं ने मौके से भागकर जान बचाई। खेत में बकरियों के अधखाए शव पड़े मिले हैं। तेंदुए के हमले के कारण लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव हरिहरपुर निवासी हंसराम की पत्नी रमौता देवी और अंबेद की पत्नी सरोजनी देवी मंगलवार दोपहर बाद गांव के बाहर जोगराजपुर रोड पर यज्ञशाला के पास खेत में बकरियां चराने गईं थीं। शाम लगभग चार बजे गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने निकलकर बकरियों पर हमला करते हुए सरोजनी देवी की एक बकरी और रमौता देवी की दो बकरियों को दबोचकर निवाला बना डाला।
विज्ञापन

हमले में रमौता देवी की एक बकरी घायल भी हो गई। तेंदुए के हमले को देखकर बकरियां चरा रहीं महिलाओं ने मौके से भागकर जान बचाई। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाया तो तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन दरोगा रोहित पांडेय, वन रक्षक प्रभात कुमार, अशोक बाजपेयी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पगमार्क ट्रेस करते हुए कांबिंग की।

वनकर्मियों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की। कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी के बाद बकरियों को निवाला बनाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रयागराज में कार्य से आए हैं। जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने पगमार्क ट्रेस किए हैं । कांबिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की गई है। - मनोज श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी, खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed