फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A large number of devotees thronged the historic Devi temple for the second consecutive day.

Shahjahanpur News: ऐतिहासिक देवी मंदिर में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े

Thu, 22 Oct 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A large number of devotees thronged the historic Devi temple for the second consecutive day.
कुर्रियाकलां के देवी मंदिर में विराजमान मां काली व भुवनेश्वरी देवी की मूर्ति। संवाद - फोटो : ARchive
कुर्रियाकलां। गांव स्थित ऐतिहासिक देवी मंदिर के मंगलवार को कपाट खुलने के दूसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने सांकेतिक कच्चा बकरा, गोला और बूरा चीनी का प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने शृंगार सामग्री और चुनरी अर्पित की।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, कौशल मिश्रा और राजेश वर्मा ने भी देवी दर्शन किए। मंदिर के बाहर मेले में महिलाओं ने घरेलू जरूरत का सामान खरीदा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, चना और हलुआ का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में अनुज दीक्षित, मनुज दीक्षित, कमल तिवारी, सिद्धार्थ मिश्रा और ब्रजेश मिश्रा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed