Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A greater focus on one's integrity is needed.

Shahjahanpur News: अपने ईमान और अकीदे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत

Sat, 21 Nov 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A greater focus on one's integrity is needed.
शाहजहांपुर में तहफ्फुज-ए-ईमान कांफ्रेस में बोलते अब्दुल रहमान कादरी रजवी बहराइची। संवाद
शाहजहांपुर। अंजुमन फरोग-ए-इस्लाम और ऑल इंडिया जमात रजा-ए-मुस्तफा की ओर से बुधवार रात एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद के निकट ईद मिलादुन्नबी जश्न एवं तहफ्फुज-ए-ईमान कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपने ईमान और अकीदे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

जलसे की शुरुआत हाफिज फिरासत उल्ला खां रजवी ने कुरान की तिलावत से की। खलीफा ताजुश्शरिया मुफ्ती अब्दुल रहमान कादरी रजवी बहराइची ने कहा कि मौजूदा दौर में सभी को अपने ईमान और अकीदे पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुफ्ती मूनिस रजा कादरी कन्नौज ने कहा कि हमेशा सच बोलना और सच्चे लोगों की संगत में रहना चाहिए। अध्यक्षीय संबोधन में मेहराब हुसैन रजवी ने कहा कि ईमान और अकीदे की हिफाजत के लिए आला हजरत के बताए रास्ते पर मजबूती से कायम रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना नईम रजा तहसीनी बरेलवी, कारी गुफरान रजा बहराइची और हाफिज जीशान रजा अजहरी ने नातिया कलाम पेश किए। संचालन हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी ने किया। आखिर में हजरत मुफ्ती आजम हिंद का कुल शरीफ हुआ। मखदूम-ए-मिल्लत हजरत सैयद रिजवान अहमद वाहिदी बिलग्रामी ने मुल्क और कौम की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ कराई। इस मौके पर डॉ. मोहम्मद इमरान खान, अमानत उल्ला खां नूरी, हाफिज तस्लीम रजा, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद नदीम, राशिद हुसैन राही, मोहम्मद उमर कादरी आदि मौजूद रहे।

--
सूफी सैयद काजिम अली शाह का उर्स 22 से

खुटार। क्षेत्र के ग्राम टाह में सूफी सैयद काजिम अली शाह का उर्स मुबारक 22 नवंबर से शुरू होगा। उर्स में सज्जादानशीन नसीम अमीरनगर, कव्वाल अकरम वारसी और मिजाज साबरी शिरकत करेंगे। 23 नवंबर को सुबह आठ बजे कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मुबारिक हुसैन वारसी ने जायरीन से उर्स में शामिल होकर दुआओं में शिरकत करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed