{"_id":"57012e934f1c1b9617c811a8","slug":"a-fire-burns-a-dozen-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से एक दर्जन घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से एक दर्जन घर जले
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात गांव कीलापुर खुर्द में अचानक लगी आग में करीब दर्जन भर घर जल गए। इसमें अनाज और घरेलू संपत्ति समेत लाखों का माल राख हो गया। राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना कर इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी है। हालांकि आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। यह हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। आग में रहीस, राजेश, संटू, मुन्ना, छोटे, हमसी, अजमेर तथा बबलू के घरों पर छप्पर पड़ा था, जिससे पूरी तरह जल गए। इससे घर में रखे अनाज, कपड़े, खाने पीने की अन्य वस्तुएं सब कुछ जल गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गये। गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया जा सका। राजस्व कर्मियों के आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करीब पौने तीन लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। इसके अलावा मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मस्जिद नगला में जानशेर के घर में अचानक लगी आग पर जब तक लोग काबू पाते तब तक पड़ोसी खुशनूर के घर तक जा पहुंची और उक्त दोनों छप्परदार घरों में रखी सारी घरेलू संपत्ति स्वाहा हो गई।
विज्ञापन