फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A fire burns a dozen home

आग लगने से एक दर्जन घर जले

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
शनिवार देर रात गांव कीलापुर खुर्द में अचानक लगी आग में करीब दर्जन भर  घर जल गए। इसमें अनाज और घरेलू संपत्ति समेत लाखों का माल राख हो गया। राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना कर इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी है। हालांकि आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। यह हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। आग में रहीस, राजेश, संटू, मुन्ना, छोटे, हमसी, अजमेर तथा बबलू के घरों पर छप्पर पड़ा था, जिससे पूरी तरह जल गए। इससे घर में रखे अनाज, कपड़े, खाने पीने की अन्य वस्तुएं सब कुछ जल गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गये। गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया जा सका। राजस्व कर्मियों के आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करीब पौने तीन लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। इसके अलावा मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मस्जिद नगला में जानशेर के घर में अचानक लगी आग पर जब तक लोग काबू पाते तब तक पड़ोसी खुशनूर के घर तक जा पहुंची और उक्त दोनों छप्परदार घरों में रखी सारी घरेलू संपत्ति स्वाहा हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed