फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A clash between a motorcycle and an e-rickshaw led to a commotion and a road blockade.

Shahjahanpur News: बाइक व ई-रिक्शा टकराने के बाद हंगामा, लगाया जाम

Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A clash between a motorcycle and an e-rickshaw led to a commotion and a road blockade.
रोजा के लोधीपुर मोहल्ले में मारपीट के बाद लगा जाम। स्रोत: वीडियो ग्रेब
रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर लगने के बाद हंगामा हो गया। ई-रिक्शा चालक की ओर से आए लोगों ने बाइक सवार को बीच सड़क पर जमकर पीटा। इसके बाद बाइक सवार के समर्थन में पहुंचे हिंदू संगठनों के नेताओं ने जाम लगा दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अंकित अवस्थी ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे बाइक से हथौड़ा चौराहा से खिरनीबाग चौराहा की ओर जा रहे थे। मोहल्ला लोधीपुर स्थित एक मस्जिद के पास ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त होने पर ई-रिक्शा चालक से विरोध जताया तो उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक को मारपीट करता देख वहां पर खड़े 20-22 लोगों ने जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पिटाई की। उसे गालियां दीं। राहगीरों के आने पर सभी वहां से धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना के बाद अंकित अवस्थी ने फोन कर साथियों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थन में पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगती चलीं गईं।
हिंदू जागरण मंच के प्रांत विधिक प्रमुख राजेश अवस्थी ने बताया कि अंकित अवस्थी की बाइक मोहल्ला लोधीपुर में गैर समुदाय के युवक के ई-रिक्शा से टकरा गई थी। कार्यकर्ता के साथ मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed