फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पोलिंग बूथों पर पहुंची मतदान कार्मिकों की टीमें

पोलिंग बूथों पर पहुंची मतदान कार्मिकों की टीमें

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियां करवाईं रवाना
विज्ञापन

- अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को पहनाया अमली जामा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पांच मार्च को लागू हुई लोकसभा चुनाव 2014 की आचार संहिता को बुधवार को 42 दिन हो गए। इन दिनों प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने अमली जामा पहनाने के लिए ओसीएफ ग्राउंड में सुबह से ही सारी तैयारियां पूरी कर लीं, और शाम होने तक 2239 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।
ओसीएफ ग्राउंड में सुबह से ही मेले जैसा माहौल था। हर तरफ लगे काउंटर, जो बूथों पर चुनाव संपन्न कराने जाने वाले कार्मिकों की सुविधा को देखते हुए लगाए गए थे, कार्मिकों को होने वाली समस्याओं का तुरंत निस्तारण करके उन्हें रवाना कर रहे थे। इसके साथ ही जिन कार्मिकों को मतदान सामग्री नहीं मिल पाई थी, उन्होंने काउंटरों से ले ली।
विज्ञापन

चुनाव प्रेक्षक डॉ. नितिन कुलकर्णी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अपर्णा यू एवं एसपी राकेश चंद्र साहू के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही ओसीएएफ ग्राउंड में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को समय से रवाना करवाने के लिए निर्देश देते नजर आए। इससे पहले अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को रेंडामाईजेशन करके चुनाव कार्मिकों की लगाई गई ड्यूटी का सील बंद लिफाफा खोलकर मतदान कार्मिकों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम एफआर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारियों की 2239 टीमों में 8956 कार्मिकों को भेजा गया। वहीं 10 प्रतिशत कार्मिकों की टीमों के हिसाब से 2462 कार्मिकों को रिजर्व रखा गया।
वहीं कार्मिकों को अपनी टीम के लोगों को ढूंढने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही कई ट्रकों और बसों पर एक या दो पार्टियां तो समय से पहुंच गईं, लेकिन बाकी की टीमों के देर में पहुंचने की वजह से बाकी के कर्मचारियों को भी इंतजार करना पड़ा। साथ ही ईवीएम को संभाले कर्मचारियों ने मशीनों को वहीं पर चेक किया। कुछ मशीनों में खराबी लगी, तो संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को इसकी सूचना देकर उन्हें बदलवा दिया गया। इसके लिए माइक पर मास्टर ट्रेनरों को बुलाकर ईवीएम चेक कराकर मतदान कार्मिकों को संतुष्ट करके बूथों की ओर रवाना कर दिया गया।




गैरहाजिर 202 मतदान कर्मचारियों पर होगी रिपोर्ट
शाहजहांपुर। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने वाले लगभग 202 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ने अपर्णा यू ने दिए। साथ ही बताया कि ऐसे कई कर्मचारी जिन्होंने प्रथम और द्वितीय प्रशिक्षण में भाग लिया, लेकिन ड्यूटी लेने के लिए नहीं आए। साथ ही कई मतदान कर्मचारी ऐसे भी थे, जो सुबह ओसीएफ ग्राउंड में पहुंचे, ड्यूटी भी ली, लेकिन इसके बाद गायब हो गए। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed