फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बदमाशों ने की ट्रक लूट की कोशिश

बदमाशों ने की ट्रक लूट की कोशिश

Tue, 11 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 11 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विरोध पर चालक को किया गंभीर रूप से जख्मी
विज्ञापन

- आसपास के लोगों के आने पर नगदी, मोबाइल छीनकर कार से भागे
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। खुटार क्षेत्र में ट्रक लूटने वाला गिरोह पूरी तरह सक्रिय है। कुछ दिन पूर्व ही ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सोमवार तड़के एक और ट्रक को लूटने की कोशिश की गई, लेकिन लोगों के आ जाने पर बदमाश ट्रक चालक से नगदी और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि चालक के साथ साइड देने का विवाद होने पर मारपीट की गई है। लूट की बात सरासर निराधार है।
पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया निवासी महबूब हुसैन अपने भाई महमूद हुसैन का ट्रक चलाता है। रविवार शाम को वह उत्तराखंड के लालकुंआ से बजरी लेकर लखीमपुर के लिए रवाना हुआ था। सोमवार की सुबह लगभग चार बजे खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लौंगापुर जंगल पार करते ही एक लग्जरी कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक के रुकते ही बदमाश चालक से चाबी छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर चालक को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। ट्रक में सवार उसके ही गांव का हेल्पर इकबाल किसी तरह मौके से भाग निकला और खुटार पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। लूट की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक घायल अवस्था में ट्रक में पड़ा हुआ था। आसपास के कई लोग भी मौके पर मौजूद मिले।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि मारपीट के दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश उसके पास से साढ़े पांच हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भाग निकले। चालक के अनुसार बदमाशों की संख्या पांच से छह के बीच थी। बदमाश काफी देर से ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने चालक के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले को दबाने के लिए ट्रक चालक को सरकारी अस्पताल में नहीं भर्ती कराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लौंगापुर जंगल बना बदमाशों का ठिकाना
खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लौंगापुर जंगल बदमाशों का ठिकाना बन गया है। कुछ दिन पूर्व पूरनपुर क्षेत्र में ट्रक लूटने के बाद बदमाश चालक और हेल्पर को भी यहीं लेकर आए थे। बाद में लुटा ट्रक हाफिजगंज से बरामद कर लिया गया था। पुलिस के अनुसार लूट की इस घटना में संभल के बदमाशों का हाथ था। इससे पूर्व भी पूरनपुर मार्ग पर ट्रक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।



लूट की बात पूरी तरह गलत
ट्रक चालक से कार सवार लोगों का साइड को लेकर विवाद हो गया था। इस कारण उसके साथ मारपीट की गई है। ट्रक लूटने का प्रयास और चालक से नगदी, मोबाइल लूटे जाने की बात निराधार है। जो तहरीर दी गई है उसके आधार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- रजी अहमद एसओ खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed