फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जबरन बैनामा कराने के युवक को किया अगवा

जबरन बैनामा कराने के युवक को किया अगवा

Mon, 10 Mar 2014 05:32 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 10 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन तक बंधक बनाकर की गई मारपीट
विज्ञापन

- आरोपियों में इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। गरीब की चार बीघा जमीन का जबरन बैनामा कराने के लिए दबंगों ने एक युवक को आठ दिन तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। सूचना पर घरवालों द्वारा उपनिबंधक सदर के यहां आपत्ति किए जाने से जमीन का बैनामा तो नहीं हो सका अलबत्ता युवक की मां ने किसी तरह अपने बंधक पुत्र को छुड़ाकर थाना रोजा में तहरीर दी है। इस मामले में इंटर कॉलेज के एक प्रधानाचार्य का नाम भी शामिल है।
थाना क्षेत्र के अजीजपुर की रहने वाली मुन्नीदेवी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पुत्र उर्वेश को गांव का एक युवक अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर 27 फरवरी को अगवा कर ले गया और उसके हिस्से की चार बीघा जमीन का बैनामा रोजा के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नाम कराने के लिए उसको बंधक बना लिया और सात मार्च तक लगातार उसकी पिटाई करते रहे।
विज्ञापन

मुन्नी देवी का आरोप है कि यह दबंग एक रैकेट चलाते हैं जो गांव के गरीब लोगों को बहला- फुसलाकर ले जाते है और बंधक बनाकर उसकी जमीन का बैनामा करा देते हैं। उसने 28 फरवरी को उपनिबंधक सदर के यहां शिकायत कर बैनामा रोकने का प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर उसका बैनामा तो रोक दिया गया है, लेकिन स्टांप के ऊपर उसके पुत्र उर्वेश के निशानी अंगूठा जबरन लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मुन्नीदेवी अपने पुत्र उर्वेश के साथ थाना रोजा पहुंची और आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने तहरीर ले ली है और मामले की जांच कर रही है।


गांव का छोटे हमको घर से बुलाकर ले गया था। कई जगह बंधक बनाकर चार लोगों ने हमारे साथ मारपीट की और जबरन शराब पिलाई। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य के नाम से कचहरी में कागज भी बनवाए गए हैं, लेकिन हमारा कोई बयान किसी अधिकारी के सामने नहीं हुआ है। हम किसी तरह से वहां से भाग निकले। शनिवार को हमने अपनी आप बीती पुलिस को भी बताई है।

- उर्वेश कुमार, पीड़ित


हमारे बेटे उर्वेश को गांव के कुछ लोग अगवाकर ले गए थे। यह लोग उसकी जमीन का बैनामा किसी मास्टर को कराने के पक्ष में थे। इसकी सूचना अधिकारियों और पुलिस को दी है। हमें इन दबंगों से जान का खतरा है।
- मुन्नीदेवी, पीड़ित अजीजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed