{"_id":"123-83248","slug":"Shahjahanpur-83248-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे से पहले उठीं सपा के विरोध की लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे से पहले उठीं सपा के विरोध की लपटें
Shahjahanpur
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को लोगों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जैसा कि अनुमान था, सोमवार को पुवायां चीनी मिल के पुर्नसंचालन का शुभारंभ करने आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन से पहले रविवार को सपा के विरोध की आग भड़क उठी। विरोध की राजनीति के चलते गैर सपाई दलों के लोग पहले भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सूबे की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे, लेकिन आज वे लोग भी मुखर हो गए जिनकी समस्याओं की किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही।
कलक्ट्रेट में मुलायम के फोटो
सहित सपा का झंडा फूंका
- अफसरों के उदासीन रवैये पर भड़के पीड़ित परिवार
विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर कई परिवार सत्याग्रह और भूख हड़ताल पर डटे हैं। बिजलीपुरा के दंपति अशोक-आशा अपहृत बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर गत आठ जनवरी से मौन सत्याग्रह पर डटे हैं। जमीन पर कब्जा दिलाने केलिए सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नागरपाल निवासी श्रीराम और उनकी पत्नी श्रीदेवी को भूख हड़ताल करते छह दिन हो गए हैं। इसी तरह गैंग रेप के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर परौर क्षेत्र के गांव देवहड़ा की पीड़ित महिला अपने पति समेत तीन दिन से न्याय की आस लगाए है। चूंकि, सारे अफसर इन सभी से अब तक बेपरवाह रहे, इसलिए पीड़ितों का गुस्सा आज भड़क उठा। उन्होंने कलक्ट्रेट पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के फोटो सहित पार्टी का झंडा जलाकर सामूहिक प्रदर्शन किया।
बिजली कटौती के विरोध मेें
मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
- कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं का निशात चौराहे पर प्रदर्शन
बड़े पैमाने पर हो रही बिजली कटौती और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करके मुख्यमंत्री का पुतला तैयार किया और उसे लेकर नारेबाजी करते हुए निशात चौराहे पर जा पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ देर सरकार विरोधी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के पुतले को आग लगा दी। इस मौकेपर सेवादल केशहर मुख्य संगठक संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जब से सूबे में सपा की सरकार बनी, शहर की जनता बिजली संकट को लेकर खून के आंसू रो रही है। बिजली सप्लाई की अवधि बढ़ाकर बिजली की बढ़ाई गई दरें वापस नहीं ली गई तो बिलों के बहिष्कार का अभियान छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में अजय तिवारी, अतीक अहमद, अंकित श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, शाहिद, गौतम कुमार, लकी अली, संदीप कुमार, संतोष गुप्ता, फरमान खां आदि शामिल रहे।