फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां चीनी मिल का शुभारंभ करेंगे सीएम

पुवायां चीनी मिल का शुभारंभ करेंगे सीएम

Sat, 21 Dec 2013 05:49 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 21 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
- दूसरी बार पुवायां चीनी मिल परिसर में उतरेगा प्रदेश के मुख्यमंत्री का उड़नखटोला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार यानी 23 दिसंबर को पुवायां चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। उनका कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। शुक्रवार को मिल परिसर में हैलीपैड आदि बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उल्लेखनीय है कि 29 जून 1985 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का हैलीकाप्टर चीनी मिल परिसर में उतरा था। उन्होंने नवनिर्मित चीनी मिल का शुभारंभ किया था। शुरूआत में ठीक से चली चीनी मिल धीरे-धीरे कुप्रबंधन का शिकार हो गई और तीन वर्ष पूर्व भारी घाटे के चलते उसे बंद कर दिया गया। इससे तमाम कर्मचारी बेरोजगार हो गए। बाद में मिलकर्मियों को वीआरएस दे दिया गया, लेकिन उनके तमाम देयक अभी तक बकाया हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के समय अखिलेश यादव ने खुटार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पुवायां चीनी मिल को शुरू कराया जाएगा। पुवायां क्षेत्र से सपा विधायक की जीत और प्रदेश में सरकार बनने के बाद लोगों ने चीनी मिल शुरू कराए जाने की मांग उठाई थी। सांसद मिथलेश कुमार और विधायक शकुंतला देवी ने मुख्यमंत्री से चुनावी वायदा पूरा कराए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चीनी मिल की मरम्मत कर उसे चलाए जाने का फैसला लिया गया। 23 दिसंबर को प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री का उड़नखटोला दूसरी बार चीनी मिल में उतरेगा। श्री यादव चीनी मिल के पुनर्जीवन के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर पुवायां सहित जिले को अन्य कई योजनाओं की सौगात भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेराई की तैयारी, नहीं
वितरित की गई पर्ची
मिल के पेराई सत्र की तैयारी हो गई है। शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का आना भी तय है, लेकिन अभी तक किसानों को गन्ना पर्चियों का वितरण नहीं किया गया है। ऐसे में किसान किस तरह गन्ना लेकर मिल पहुंचेंगे, यह बड़ा सवाल है। चीनी मिल के जीएम एएस पोरस ने बताया कि कैलेंडर जारी कर दिया गया है। तय समय में पर्चियों को वितरण सुनिश्चित करा दिया जाएगा।




धर्मकांटे के पास बनेगा हैलीपैड
मेन गेट के पास होगी सभा
मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर मिल परिसर में गन्ना तौले जाने वाले धर्मकांटे के पास उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री कार मिल में पहुंचकर पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद मिल के मेन गेट के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। हैलीपैड के पास धर्मकांटे को बिजली सप्लाई करने वाले तार खोल दिए गए हैं। धर्मकांटे को जनरेटर से सप्लाई देने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के संबोधन और अतिथियों के बैठने के लिए 30 फीट लंबा, 20 फीट चौड़ा और आठ फीट ऊंचा पक्का मंच बनाया जाएगा।



जायजा लेने अधिकारी
पहुंचे चीनी मिल
डीएम राजमणि यादव, सीडीओ रमाशंकर मौर्य, एएसपी (सिटी) एसपी उपाध्याय, एसडीएम विनय पाठक, तहसीलदार पीएन सिंह सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी चीनी मिल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने हैलीपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हैलीपैड से मंच स्थल तक उबड़खाबड़ रोड को सही कराए जाने, चेन के पास गन्ना डाले जाने के स्थान को सही कराए जाने के निर्देश भी उन्होंने पीडब्लूडी अधिकारियों और मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस को दिए। मंच स्थल के पास खुटार-पुवायां मार्ग के किनारे गहरे गड़ढों को भी समतल कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने मंच और हेलीपैड पूरी गुणवत्ता से बनाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर मंत्रणा की और आवश्यक निर्देश दिए।




सपा नेताओं ने भी लिया जायजा
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडे, विधायक शकुंतला देवी, शाहजहांपुर पालिका चेयरमैन तनवीर खां, पुवायां पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता, सपा के जिला उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, पुवायां गन्ना समिति के चेयरमैन देवेंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित तमाम नेता भी चीनी मिल पहुंचे और जिलाधिकारी से वार्ता कर हैलीपैड और मंच आदि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा में जिले के अलावा हरदोई, खीरी, पीलीभीत आदि जनपदों के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।



यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
मुख्यमंत्री की सभा के लिए सपा नेताओं और डीएम के बीच ट्रैफिक प्लान पर भी चर्चा की गई। तय हुआ है कि हरदोई, शाहजहांपुर आदि से पुवायां होते हुए चीनी मिल जाने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को गांव बितौनी में बंद पडे़ ईंट-भट्ठे पर खड़ा कराया जाएगा। खुटार से आने वाले वाहन भैंसी नदी से पहले सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड के पास पार्क कराए जाएंगे। नेताओं के छोटे वाहन चीनी मिल परिसर में पार्क होंगे। सोमवार को रूट भी डायवर्ट रहेगा। खुटार से आने वाले ऐसे वाहनों को वाया बंडा होकर पुवायां के लिए निकाला जाएगा। इसी प्रकार पुवायां से खुटार, मैलानी, पलिया, पूरनपुर जाने वाले वाहन भी बंडा होकर निकाले जाएंगे। सभा में भीड़ ज्यादा बढ़ने पर पुवायां-खुटार मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed