फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तिलहर वालों ने सचिन को दिया प्यार का पैगाम

तिलहर वालों ने सचिन को दिया प्यार का पैगाम

Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
- बड़ी संख्या में अंबेडकर पार्क में जुटे नगरवासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को नगरवासियों ने अंबेडकर पार्क में आयोजित सिग्नेचर कंपेन प्रोग्राम में काफी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्यार का पैगाम दर्ज किया। जहां समाज के प्रत्येक वर्ग, समुदाय, अधिकारी, कर्मचारी, राजनेता कोई भी इस कंपेन से अछूता न रहा।
फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और अमर उजाला के सौजन्य से आयोजित सिग्नेचर कंपेन में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपजिलाधिकारी भगवानदीन वर्मा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने जो सम्मान भारत को दिलाकर देश का नाम रोशन किया वह अविस्मरणीय है। ऐसे कार्यक्रमों से देश प्रेम, सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव के फूल खिलते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा उर्फ वीरू ने कहा कि सचिन वर्तमान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश के लिए उनका योगदान शब्दों से बयान नहीं किया जा सकता। इस दौरान तहसीलदार ओंकार नाथ वर्मा, डॉ. प्रमोद मिश्रा, अधिवक्ता रामबहोरन सिंह यादव, डीएस पांडेय, रवींद्र भट्ट, अमुक सक्सेना, इमरान सागर, मनमोहन दीक्षित, राजीव गुप्ता, देवेश गंगवार सहित सैकड़ों लोगों ने अपने स्नेह पूर्ण शब्दों से सचिन के नाम पैगाम लिखा। अनेक स्कूली बच्चों ने भी अपनी भावनाएं सिग्नेचर वॉल पर अंकित की।
विज्ञापन




सचिन के लिए सिग्नेचर कंपेन पर विचार
क्रिकेट की दुनिया में विश्व मानचित्र पर भारत का परचम लहरा कर सचिन ने जो कुछ किया है। वह प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व की बात है। सचिन का नाम क्रिकेट प्रेमियों के हृदय से मिटा पाना अब आसान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक अग्रवाल
प्रबंधक रेनेसां एकेडमी तिलहर




अमर उजाला की पहल सराहनीय
अमर उजाला ने सचिन तेंदुलकर की विदाई पर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर अच्छी पहल की है। मंगलवार को पुवायां में भी बच्चों को सचिन के लिए हस्ताक्षर करने का अवसर मुहैया कराने के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है।
- संजीव मेहरोत्रा, उप प्रबंधक प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कालेज पुवायां





देश के लिए तमाम सीरिज, विश्वकप, टी-20 विश्व कप, टेस्ट की तमाम सीरीजें जितवाने में सहयोग करने वाले सचिन की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। देश उनका कर्जदार है। अमर उजाला ने स्कूलों आदि में जो हस्ताक्षर अभियान कराने का निर्णय लिया है, इससे देश की भावी पीढ़ी निश्चित ही प्रेरणा लेगी और खेलों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़कर नए आयाम स्थापित करेगी। हस्ताक्षर अभियान की सूचना से स्कूल के बच्चे बेहद खुश हैं। वह पहले से ही सचिन को शुभकामना देने वाले संदेश तैयार कर चुके हैं। मंगलवार सुबह का इंतजार है।
- रचित अग्रवाल, सह डायरेक्टर कैंब्रिज कांवेन्ट स्कूल पुवायां




सचिन ने किया है देश
का नाम रोशन: मैसी
एनटीआई के निदेशक डॉ. आशीष मैसी का कहना है कि सचिन तेंदुलकर ने विश्व में देश का नाम रोशन किया है। उनके तमाम रिकार्ड उनकी निष्ठा और सहनशीलता को प्रदर्शित करते हैं। उनकी इसी कर्मठता और देशभक्ति की भावना का सम्मान करते हुए सरकार ने भारत रत्न ने नवाजने का निर्णय लिया है। उन तक युवाओं और छात्र-छात्राओं का संदेश पहुंचाने का जो जिम्मा अमर उजाला ने उठाया है, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।

सचिन का योगदान भुलाया
नहीं जा सकता: मयंक
डॉन एंड डोना के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक भूषण पांडेय ने कहा है कि सचिन के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कमी दशकों तक महसूस होगी। सचिन तक लोगों की भावनाएं पहुंचाने का काम अमर उजाला कर रहा है, अमर उजाला के इस अनूठे प्रयास की से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है।



सचिन से सीख लें
युवा: शालिनी
एसएसएमवी की प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा का कहना है कि सचिन तेंदुलकर ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। निश्चित रूप से वह महान खिलाड़ी हैं। युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए और समर्पण का भाव रखकर वह भी सचिन की तरह देश की सेवा कर सकते हैं। अमर उजाला ने जो अभियान चलाया है, वह वास्तव में सराहनीय है।



हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे
हैं सचिन: अरुण
तक्षशिला पब्लिक स्कूल के निदेशक अरुण खंडेलवाल का कहना है कि सचिन हमेशा से ही खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। छात्र-छात्राएं भी यदि उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करें तो निश्चित रूप से वह अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। अमर उजाला की मुहिम से विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बात तेंदुलकर तक जरूर पहुंचेगी।




खेल ही नहीं सचिन के
विचार भी उच्च: शशि
डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शशि खरे का कहना है कि अमर उजाला के हस्ताक्षर अभियान का बच्चों ने खुले दिल से स्वागत किया है। स्कूल में छात्राएं बैनर पर हस्ताक्षर करने के लिए लालायित हैं। सचिन ने सभी को हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया है। उनके विचार खेल की ही तरह काफी उच्च हैं। हमें उन पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed