फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इंडोर मरीजों के लिए खुला ब्लड बैंक

इंडोर मरीजों के लिए खुला ब्लड बैंक

Thu, 14 Nov 2013 05:46 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 14 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल: दूसरे दिन भी जारी रही राज्य कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में दिन भर चला धरना और सभा का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और राज्य कर्मचारी महासंघ के साझा संगठन राज्य कर्मचारी अधिकार मंच की बेमियादी हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ ने आज से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ब्लड बैंक और पैथालॉजी खोल दी, लेकिन हड़ताल में शामिल अन्य घटक संगठनों की सरकार के विरुद्घ तल्खी में कोई कमी नहीं आई। कलक्ट्रेट कैंपस में दिन भर धरना और सभा का दौर चलने से गहमागहमी का माहौल रहा।
इस मौके पर दिनेश सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि राजस्व की वसूली पर अंकुश लग चुका है। सरकार ने कर्मचारियों के गुस्से को भांपने में देरी की तो ग्रामीण विकास कार्य ठप होने के साथ बिजली और परिवहन जैसी आवश्यक सेवाएं भी रोक दी जाएंगी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री ओमकार सक्सेना ने कहा कि कर्मचारी हित में सरकार नहीं चेती तो रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी मौकेपर लैब टेक्नीशियन संघ के महामंत्री आईएन त्रिपाठी ने कहा कि आज से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच केलिए वहां की पैथालॉजी और ब्लड बैंक खोल दिया गया है। बावजूद इसके सरकार नहीं चेती तो 17 नवंबर से यह सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। परिषद के जिला मंत्री दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल से विचलित नहीं हों। कोई भी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही उनके साथ नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में विभिन्न विभागीय संगठनों से जुड़े मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, मनोज कुमार सक्सेना, उमेश भारती, सियाराम वाल्मीकि, प्रिया मिश्रा, शशिबाला राठौर, अजय सिंह वर्मा, रामऔतार शर्मा, अंबरीष कुमार शुक्ला, मुन्ना लाल, पुष्कर तिवारी, संजीव सक्सेना, राजेश सक्सेना, ओमकार नाथ शुक्ला, दीपक राजपूत, राज सिंह, संजीव दीक्षित, पीके वर्मा, महफूजउररहमान, राम कुमार आदि कर्मचारी नेताओं ने मौजूद रहकर संवर्गीय साथियों का मनोबल बढ़ाया।
जलालाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों की जारी हड़ताल के दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प दोहराया। इसी क्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरि प्रसाद ने विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद लेखपालों ने धरना प्रदर्शन के साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर रामकृष्ण यादव, दयाशंकर अवस्थी, वीरेश पाल सिंह, राकेश कुमार, चन्द्रशेखर प्रसाद, रामकुमार समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
तिलहर। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के बैनर तले तहसील परिसर में लेखपाल, संग्रह अमीन सहित अनेक विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए शीघ्र मांगे पूरी किए जाने की गुहार की। आंदोलनकारियों ने लेखपालों को वाहन भत्ता देने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, लेखपाल पदों पर भर्ती करने, एसीपी की विसंगतियां दूर करने तथा समस्त मांगे पूरी करने की गुहार की। वक्ताओं ने कहा कि दो दिसंबर से जोनवार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर जबरदस्त आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सूबेदार, मो.यासीन, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अनूप शर्मा, नीरज राठौर, राममूर्ति, मुरारी लाल वर्मा, अशोक कुमार, राकेश, अरविंद शर्मा, सुबोध वर्मा आदि मौजूद रहे।


हड़ताल के बहाने
निपटाए घरेलू काम
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल के बहाने बेकि शिक्षा विभाग के तमाम कर्मचारियों ने घरेलू कार्यों को निपटाने में अधिक दिलचस्पी दिखाई। कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर विभिन्न राज्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी विभागीय क्लर्कों तथा बाबुओं को फोन करके बुलाते रहे, लेकिन शिक्षकों को झांसा देकर टहलाने वाले बाबुओं ने संगठन के पदाधिकारियों को भी टालने में कोई गुरेज नहीं किया।

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ हैं। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों ने संगठन में पद भी ले रखे हैं। प्रदेशीय आह्वान पर चल रही हड़ताल में भाग लेने के बहाने कर्मचारियों ने कार्यालयों को तो बंद कर दिया, लेकिन हड़ताल स्थल तक जाने में परहेज किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों के फोन करने पर कुछ कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे तो, लेकिन वे भी वहां केरजिस्टर पर हाजिरी लगाकर और चेहरा दिखाकर कुछ ही देर में निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed