{"_id":"123-79929","slug":"Shahjahanpur-79929-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड एक्सीडेंट में इंजीनियर और उनके बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड एक्सीडेंट में इंजीनियर और उनके बेटे की मौत
Shahjahanpur
Updated Thu, 07 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ जाते समय संडीला के पास हुई दुर्घटना
- कार में सवार इंजीनियर की पत्नी-पुत्री घायल
- देर शाम शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लखनऊ जा रहे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राकेश कटियार की कार बुधवार को सुबह संडीला के पास रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार में सवार इंजीनियर राकेश और उनके पुत्र प्रतीक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार इंजीनियर की पत्नी और पुत्री घायल हो गईं। उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, देर शाम इंजीनियर और उनके पुत्र का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
शहर के मोहल्ला बक्सरिया के रहने वाले 40 वर्षीय राकेश कटियार लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता थे। इस समय उनकी तैनाती गोंडा जिले में थी। दीपावली के पर्व के मद्देनजर वह धनतेरस पर घर आए थे। मंगलवार को वह हरदोई स्थित अपनी ससुराल गए थे और यहां से कार से लखनऊ जा रहे थे। बुधवार की सुबह संडीला के पास उनकी कार रोडवेज से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार इंजीनियर राकेश और उनके 16 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी फूलमती, पुत्री निहारिका उर्फ नेहा घायल हो गईं।
घायलों को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद इंजीनियर और उनके पुत्र का शव देर शाम घर लाया गया। शव आते ही परिवार वाले दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता-पुत्र की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।