फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दिवाली पर हादसों ने बुझाए कई घर के चिराग

दिवाली पर हादसों ने बुझाए कई घर के चिराग

Tue, 05 Nov 2013 05:44 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 05 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत
विज्ञापन

- कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पिछले दो दिन में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे दर्दनाक हादसा शहर में गोविंदगंज ओवरब्रिज पर हुआ। इस हादसे में दो युवकों की जान गई। जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर युवा थे, वे दिवाली की तैयारियों के दौरान या फिर उसके बाद अगले दिन घूमते-घामते वक्त हादसों का शिकार हुए। दुर्घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए, उन्हें अस्ताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाओं का शिकार हुए लोगों के घरों में दिवाली के त्योहार पर खुशियों की जगह मातम छा गया है।



अनियंत्रित वाहन कुचल गया दो युवकों को
- ओवरब्रिज पर पंचर होने के बाद अनियंत्रित हुए वाहन से टकरा गई थी बाइक
शहर में गोविंदगंज ओवरब्रिज पर टायर पंचर के बाद अनियंत्रित हुए वाहन से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे साथी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना दोपहर बारह बजे शहर स्थित गोविंदगंज ओवरब्रिज पर हुई। जेल रोड की तरफ से जा रही पिकअप का पहिया पुल पर पंचर हो गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। बाइक पर सवार थाना आरसी मिशन के तहावरगंज के रहने वाले अनिल (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी लीलाधर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने बताया कि लीलाधर ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की जेब से निकले मोबाइल से उनकी शिनाख्त कराते हुए घरवालों को सूचना दी। सूचना पर घरवाले भी यहां आ गए। इस बीच पुलिस ने पीछा करके पिकप गाड़ी को कैंट इलाके में पुवायां रोड पर पकड़ लिया। चालक को अंदाज था कि वह पकड़ा जाएगा तो पुवायां रोड पर जाने के बाद गाड़ी को एक किनारे खड़े करके उसमें अंदर बैठ गया और शीशे चढा लिये। मगर पुलिस ने इस गाड़ी का एक पहिया पंचर देख पकड़ लिया। पुलिस को एक पहिया पंचर होने की बात पीछा करते समय ही पता चल गयी थी, सो इसी को ध्यान में रखकर पीछा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपस में बाइक टकराने
में गई तीन की जान
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला कानूनगोयान के रहने वाले शिवकुमार का 30 वर्षीय पुत्र पंचू कांट थाने के गांव बन्नाए में रहने वाले रिश्तेदार विशाल के साथ थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रेती में रहने वाली बहन माला के घर आ रहा था। पंचूू की बाइक पर उसका छह वर्षीय पुत्र अमन, आठ वर्षीय मोनू और ग्यारह वर्षीय सोनू भी सवार थे। बाइक विशाल चला रहा था। रविवार की शाम सात बजे उनकी बाइक जैसे ही बरेली मोड़ के पास आई तो सामने से जा रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 32 वर्षीय विशाल और पंचू के छह वर्षीय पुत्र अमन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सोनू, मोनू और पंचू घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए सोनू को बरेली रेफर कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य मार्ग दुर्घटना में थाना कांट के गांव ददरौल के रहने वाले अनिल कुमार (22) की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिर्जापुर। ग्राम सिंगहा यूसुफपुर के श्यामू वाजपेेई रविवार को दिवाली पर घर में हवन पूजन कराने के लिए वयोवृद्ध संत दंडी स्वामी गिरजा आश्रम के साथ हवन सामग्री खरीदने बाइक से जलालाबाद जा रहे थे। फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम सींगापुर पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की भिड़ंत में 80 वर्षीय दंडी स्वामी की मौत हो गई। जबकि श्यामू और दूसरी बाइक सवार अरविंद निवासी जरीनपुर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दुर्घटना में मरे दंडी स्वामी ब्राहमण समाज के लोगों के यहां पूजा-पाठ और हवन आदि करवाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि दंडी स्वामी गिरजा आश्रम रायबरेली जिले के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले ही वह यहां आये थे।
निगोही। थाना बिलसंडा (पीलीभीत ) के गांव मन्निया के रामप्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र रविवार को एक बजे घर से शाहजहांपुर जा रहा था। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर स्थित टिकरी चौकी पंप के सामने उसकी बाइक असंतुलित पिकअप गाड़ी से टकरा गई। वीरेंद्र उछलकर मार्ग के किनारे गहरे खड्ड में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह देख काफी ग्रामीण मौके पर आ गए और ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

कलान। थाना क्षेत्र के गांव उल्फतनगर के रहने वाले नैरो का पुत्र बंधा रविवार को सड़क किनारे खड़े थे। इधर से गुजरी रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर बंधा की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed