फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लाखों की सौंफ, एक्सपायर कोल्ड-ड्रिंक्स सीज

लाखों की सौंफ, एक्सपायर कोल्ड-ड्रिंक्स सीज

Fri, 11 Oct 2013 05:42 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 11 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर के दीपक गुप्ता की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान 55 बोरी सौंफ सीज कर दी गई है। सौंफ की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही कोल्ड-ड्रिंक्स की दुकान में एक लाख पांच हजार रुपये की कीमत की एक्सपायर कोल्ड-ड्रिंक्स भी सीज कर दी है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक और सौंफ के छह नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर के कोल्ड ड्रिंक्स व्यापारी पंकज गुप्ता की गोदाम पर भारी मात्रा में एक्सपायर डेट की सामग्री होने की शिकायत मिलने पर एडीएम प्रशासन के निर्देश पर बुधवार रात प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने उक्त गोदाम पहुंचकर छापा मारा। रात अधिक होने के कारण आगे की जांच पड़ताल नहीं की जा सकी। बृहस्पतिवार को सुबह तहसीलदार वीडी गंगवार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार, सर्वेश कुमार तथा मनोज तोमर ने संयुक्त रूप से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अनुसार गोदाम में बड़ी तादाद में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स व सोडा की बोतलें मिली हैं, जिनकी गिनती तथा जांच पड़ताल के बाद उन्हे सील कर दिया जाएगा। साथ ही उनका नमूना लेकर जांच को भ्ेाज दिया जाएगा। बता दें कि एक महीना पहले भी उक्त दुकान पर एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिक्ंस की बोतलें पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने करीब साढे़ छह सौ लीटर कोल्ड ड्रिंक्स फिंकवा दिया था। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम की मौजूदगी के चलते कस्बे में अधिकांश दुकानें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed