फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मदनापुर में युवक की हत्या शव की शिनाख्त नहीं

मदनापुर में युवक की हत्या शव की शिनाख्त नहीं

Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
- सिर पर चोट मारने के बाद तेजाब डालकर जला दिया चेहरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों ने युवक के सिर पर गहरी चोट पहुंचाई और इसके बाद उसका चेहरा भी जला दिया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। अभी तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रविवार को थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव छत्तरपुर के पास एक अज्ञात युवक का शव शिवाला के खेत से बरामद हुआ था। मृतक सफेद पैंट और शर्ट पहने हुए था, वह एक अच्छे परिवार का लग रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में युवक की हत्या की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि युवक के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने के बाद उसक ा चेहरा तेजाब डालकर जला दिया गया। हत्या करने के बाद ही शव को खेत में फेंका गया। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाने के उपनिरीक्षक एनपी गंगवार का कहना है कि युवक की हत्या की पुष्टि होने के बाद अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहनावे से लग रहा है कि युवक किसी अच्छे परिवार का था। संभवत: उसकी रंजिशन हत्या की गई है और शव यहां फेंक दिया गया है।
विज्ञापन



अजीगंज के पास
मिली वृद्घ की लाश
सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव कोतवाली के अजीजगंज के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में वृद्घ की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गरीब नवाज एक्सप्रेस
से गिरे युवक की मौत
बिहार के आवास कटिहार निवासी फिरोज (20) अपने पिता आबिद हुसैन के साथ गरीब नवाज एक्सप्रेस से जयपुर मजदूरी के सिलसिले में जा रहा था। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद फिरोज पानी पीने को नीचे उतरा। इसी दौरान ट्रेन चल दी। ट्रेन पर चढ़ते समय फिरोज का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed