फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शिव की बारात में बाराती बना शहर

शिव की बारात में बाराती बना शहर

Mon, 11 Mar 2013 05:36 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 11 Mar 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों ने मन मोहा
विज्ञापन

- आकर्षण का केंद्र रहा शिव-पार्वती का नृत्य
- पुष्पवर्षा से किया गया जगह-जगह स्वागत
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि पर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई। बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई शिव बारात में पूरा शहर ही बराती बना। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से मार्ग पट गए और आम लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया। बारात में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
नगर के चमकनी गाड़ीपुरा स्थित ऊं कालेश्वर नाथ मंदिर से निकली शिव बारात पक्का पुल, पुत्तूलाल चौराहा, मंडी समिति होती हुई बाबा भोलेश्वरनाथ धाम रोजा में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बारातियों को जगह-जगह पर रोककर जलपान कराया। उत्साह व आस्था से सराबोर महिलाएं, पुरुष और युवा डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरक रहे थे। इस दौरान प्रसाद स्वरूप ठंडाई व फलों का वितरण भी किया गया। तमाम भक्त जमीन पर लेटकर भगवान शिव की झांकी साक्षात दंडवत प्रणाम कर रहे थे। विशाल जनसमूह में पुरुषों के साथ स्त्रियों व बच्चों का उत्साह भी देखते बन रहा था।
विज्ञापन

बारात में शिवलिंग, गणेश जी, नंदी पर सवार भोले बाबा, नारद जी, भैंसें पर सवार यमराज, ब्रह्मा जी, मां सरस्वती, घोड़े पर सवार शिवा जी, विष्णु-लक्ष्मी, राधा-कृष्ण नृत्य लीला करते हुए, इंद्र, कुबेर, मां काली, अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े को पकड़े लवकुश, जगतपिता विष्णु, ध्रुव और शिव-पार्वती की झांकियां सभी का मन मोह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था में मन्नीलाल, छोटेलाल, रामसनेही, गौरव श्रीपाल, संजीव राठौर, उमेश, अमरसिंह, अनिल, पुल्लू, संजीव गुप्ता, सत्यदेव त्रिपाठी, फूलचंद्र, राजकुमार, राजू, सत्यनारायण, रामगोपाल, बृजेश, विनोद, संतराम, बंसत आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed