{"_id":"123-62228","slug":"Shahjahanpur-62228-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़े भोले बाबा के भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़े भोले बाबा के भक्त
Shahjahanpur
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में पूजा-अर्चना करने को लगी श्रद्धालुओं की कतारें
- सुबह तड़के से ही गूंजे हर-हर महादेव और ऊॅं नम: शिवाय के स्वर
- शिवलिंगों का अभिषेक कर अर्पित किए बेलपत्र और फल- फूल, मांगी सुख समृद्धि
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि पर नगर के छोटे-बड़े सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करने को शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिला, पुरुष, बच्चे और युवा हाथों में पूजा सामग्री से सजे थाल लिए और भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिरों में पहुंचने लगे। घंटों की टंकारों के बीच श्रद्धालु हर हर महादेव, ऊॅं नम: शिवाय के जयघोष करते हुए लाइन में लगते गए। बारी आने पर उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, फल-फूल, मिष्ठान, धतूरा, भांग आदि अर्पित कर भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न किया और आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के प्रसिद्ध बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया। भक्त भोले के दर्शन पाने को जल्द से जल्द मंदिरों में पहुंचना चाहते हैं। समय के साथ भक्तों की कतारें लंबी होती गईं। भक्त ऊॅं नम: शिवाय का जाप कर रहे थे और साथ ही जयकारे लगा रहा थे। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने यातायात की पूरी व्यवस्था भी संभाल रखी थी।
नगर के मध्य में स्थित बाबा वनखंडीनाथमंदिर में भी सुबह से ही शिवार्चन शुरू हो गया। भक्त बेल-पत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत, मिष्ठान, दूध, गंगाजल व फूूलों से थाल को सजाकर मंदिर में अर्पण करने के लिए पहुंच गए। यहां भी भक्तों को बाबा के दर्शन करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
चौक स्थित बाबा चौकसीनाथ मंदिर भी शिव भक्तों की आस्था से परिपूर्ण रहा। सुबह से ही भक्तों ने बाबा के दर्शन पाने के लिए तैयारी कर ली। कई भक्त जो महाशिवरात्रि पर उपवास रखे हुए थे। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पूजन और भजन भी किया। साथ ही तमाम भक्तों ने मंदिर प्रांगण में घंटों बैठकर जप किया।
वहीं नगर के अन्य मंदिरों भारद्वाज कॉलोनी स्थित भोले नाथ मंदिर, लोहारों के चौराहे स्थित मनोकामेश्वर मंदिर, आनंदेश्वर कॉलोनी स्थित आनन्देश्वर महादेव मंदिर, टाउन हाल की शरणार्थी कॉलोनी के शिव मंदिर, उस्मानबाग चौकी पर स्थित शिव मंदिर, प्राचीन बड़ा शिव मंदिर समेत लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे दिन बेल पत्र चढ़ाने का दौर चलता रहा। मंदिरों में देर रात तक मेले जैसा माहौल रहा और श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शनों को उमड़ते रहे।