फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुकदमा निरस्त होने पर की तोड़फोड़

मुकदमा निरस्त होने पर की तोड़फोड़

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के टरकाने पर अफसरों से मिले जैतीपुर के ग्रामीण
विज्ञापन

- लूटपाट के आरोपियों पर कार्यवाही को दिया धरना
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। रास्ते के विवाद को लेकर अदालत में चल रहा मुकदमा निरस्त होने से बौखलाए वादी पक्ष ने प्रतिवादी के घर में घुसकर दीवार तोड़ दी और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट करके हजारों की नगदी समेत महिलाओं से जेवर लूट लिए। इस प्रकरण में जैतीपुर पुलिस से कोई मदद नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार ने बच्चों सहित मुख्यालय पर आकर एसपी चंद्र प्रकाश से भेंट की और बाद में कलक्ट्रेट में धरना देकर डीएम राजमणि यादव से न्याय दिलाने की गुहार की।
जैतीपुर निवासी हरद्वारी लाल के अनुसार रास्ते को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से उनका विवाद चल रहा था जिसमें दूसरे पक्ष ने तिलहर स्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन में मुकदमा कर दिया था। गत वर्ष नौ नवंबर को यह मुकदमा निरस्त होने से विरोधी गुट के लोग खुन्नस मानने लगे। इसी रंजिश में मंगलवार की आधी रात को विपक्षी घर में घुस आए और दीवार गिरा दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, घर में रखे 80 हजार रुपये और महिलाओं से सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन

इसकी शिकायत जैतीपुर थाने में करने पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को असरदार और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। इस पर हरद्वारी लाल कुनबे में शामिल महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को लेकर आज पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसपी चंद्रप्रकाश से भेंट भी की, लेकिन उनसे संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर कुनबा कलक्ट्रेट जा पहुंचा और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच, धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा ने मामले की मालूमात की तो पीड़ित परिवार की महिलाएं बिलख उठीं। हरद्वारी लाल ने उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर सारा घटनाक्रम बताया और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। सिटी मजिस्ट्रेट ने उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को घर भेजा।


दीवार लगाकर रास्ता बंद करने पर दूसरे पक्ष ने दीवार गिरा दी। लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई है और न ही ऐसी कोई सूचना पुलिस को दी गई है।
- विनय सरोज, थानाध्यक्ष जैतीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed