फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में राइस मिलर समेत तीन की मौत

हादसों में राइस मिलर समेत तीन की मौत

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
- अल्हागंज में जीप पलटने से गई दो श्रद्घालुओं की जान
विज्ञापन

- रोजा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर राइस मिलर की मौत
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। अल्हागंज और रोजा क्षेत्र में गुरुवार को हुई दुर्घटनाओं में राइस मिलर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अल्हागंज में हुई दुर्घटना में मरे एक बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
अल्हागंज संवाददाता के अनुसार, गुरुवार की सुबह दस बजे फर्रुखाबाद स्थित घटिया घाट से स्नान करके कुछ श्रद्घालु एक डग्गामार जीप में सवार होकर जलालाबाद आ रहे थे। गांव राज तिराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में जीप चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क किनारे खाई में पलट गई। जीप में सवार श्रद्घालु सतेंद्र (60) निवासी गांव गोरा थाना अल्हागंज और एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा जीप में सवार मधुर मिश्रा, संजीव, सरस्वती आदि घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि मृतक सतेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरे मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है, उसके पास से एक थैला मिला है, जिसमें कुछ पुराने कपड़े हैं।
विज्ञापन

रोजा। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अटसलिया स्थित शिव महिमा राइस मिल के स्वामी हरीश चन्द्र (35) निवासी जलालनगर थाना सदर बाजार अपनी बाइक से राइस मिल जा रहे थे। जब वे अटसलिया दियूरिया के लिंकमार्ग पर पहुंचने पर उन्होंने आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली को क्रास करने की कोशिश की। तभी ओवरटेक करते समय सड़क पर गड्ढा पड़ गया। गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ा तो संतुलन बिगड़ गया और बाइक, ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। जिसके नीचे दबकर हरीश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पाकर मृतक के पिता बढ़तीराम और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। युवा पुत्र का शव देखकर बुजुर्ग पिता बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया है कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ है वह राइस मिलर हरीश के ही मिल में ही खाद्यान्न लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओवरलोड वाहन हैं
दुर्घटना की वजह
रोजा। अटसलिया-दियूरिया मार्ग पर जिस हादसे में राइस मिलर की मौत हुई है। उसकी वजह गड्ढा युक्त सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन हैं। क्योंकि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर युवा राइस मिलर की मौत हुई है, वह ओवलोड थी।

अटसलिया से दियूरिया जाने वाले इस चार किमी के लिंक मार्ग को कैंट मार्ग भी कहा जाता है। जिसकी मरम्मत पिछले दस साल से नहीं हुई है। इस सड़क में यह पता लगाना मुश्किल है कि सड़क पर कितने गड्ढे हैं। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां सड़क उखड़ गई और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिससे ऐसी सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed