{"_id":"123-57735","slug":"Shahjahanpur-57735-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त बीपीएल के लिये सत्यापन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त बीपीएल के लिये सत्यापन आज से
Shahjahanpur
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में अतिरिक्त बीपीएल कार्ड के 29 व 30 दिसंबर को अधिकारिओं की टीम राशन कार्डों का सत्यापन करेगी। सत्यापन के कार्य में 90 अधिकारियों को जुटाया गया है। अधिकारी राशन कार्ड पर कोड नंबर अंकित कर हस्ताक्षर करेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि अतिरिक्त बीपीएल कार्ड के लिए राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य हो चुका है। नगरीय क्षेत्रों में सत्यापन का काम होना है। पहले चरण में शाहजहांपुर नगर को लिया गया है। यहां 29 व 30 दिसंबर को सत्यापन का कार्य होगा। सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर सत्यापन का काम अधिकारियों की टीम करेगी। इसके लिए 90 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसओ ने बताया कि राशन कार्ड पर पालिका सदस्यों व अन्य कर्मचारियों ने जो मुहर लगाई थीं उसे अमान्य कर दिया गया है। अब सत्यापन के दौरान कोड नंबर राशन कार्ड पर अंकित किया जाएगा। सत्यापन करने वाला अधिकारी नंबर अंकित कर हस्ताक्षर करेगा और वही मान्य होगा। जिस राशन कार्ड पर कोड नंबर नहीं होगा उसे अतिरिक्त बीपीएल नहीं माना जाएगा।