{"_id":"123-57732","slug":"Shahjahanpur-57732-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा में काम पूरा कराएं : माथुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा में काम पूरा कराएं : माथुर
Shahjahanpur
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीआरएम ने शुक्रवार को दोपहर अचानक कुछ देर का ठहराव लेकर यहां से रोजा जंक्शन तक रेलवे ट्रैक की लाइनें बदले जाने के कार्य का जायजा लिया। सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
बता दें कि डीआरएम एसके माथुर को हिमगिरि एक्सप्रेस से विंडो इंस्पेक्शन करना था। दिन में 1.30 बजे पंजाब मेल यहां रुकते ही डीआरएम अपने सैलून से नीचे उतरे और स्टेशन के प्लेटफार्म पर निगाह दौड़ानी शुरू कर दी।
इस दौरान डीआरएम को स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन रोजा तक का ब्लॉक लेकर दोनों लाइनों की पटरियां और स्लीपर बदलने का काम कराया जा रहा है। श्री माथुर ने सेक्शन इंजीनियर को यह काम निर्धारित समय सीमा में कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ एसएस को प्लेटफार्म और ट्रैक के आसपास सफाई व्यवस्था सुचारु और यात्री सुविधाएं सामान्य बनाए रखने के निर्देश दिए। बमुश्किल पांच मिनट तक रुकने के बाद डीआरएम पंजाब मेल से आगे रवाना हो गए।