फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गुरु तेगबहादुर के शहीदी पर्व पर हुए विशेष समागम

गुरु तेगबहादुर के शहीदी पर्व पर हुए विशेष समागम

Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामनगर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा श्री गुुरु तेग बहादुर में गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी पर्व पर विशेष समागम हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर फूलों से सजाई गई पालकी में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। रावल परिवार एवं करतार सिंह की ओर से आयोजित अखंड साहिब की समाप्ति हुई तथा हरचरण सिंह की ओर से निशान साहिब चढ़वाए गए। इस दौरान अवतार सिंह मोंगा ने परमजीत रावल, अरविंदर पाल सिंह, हरचरन सिंह को सरोपा भेंट किए।
परमजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हुजूरी रागी भाई बलजीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी इतिहास की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान कर दिया। गुरुद्वारा कुटिया साहिब के हजूरी रागी भाई कुलविंदर सिंह ने गीत प्रस्तुत कर संगत का मनमोह लिया। इस दौरान सौ सवाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। भाग लेने वाले प्रतियोगियों को अवतार सिंह मोंगा, जुझार सिंह मोंगा, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बाद में लंगर भी आयोजित हुआ, जिसमें हरभजन सिंह दुआ, करतार सिंह, भूपेंद्र सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह, मनमोहन सिंह, महेंद्र सिंह, जगजीत कौर, मनमोहन कौर, सतवंत कौर, गुरुमीत कौर, परमजीत कौर, सुरेंद्र कौर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed