फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गुरु के प्रकाश पर्व पर झुके शीश

गुरु के प्रकाश पर्व पर झुके शीश

Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ गुरुवाणी का पाठ
विज्ञापन

- डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने भी टेका मत्था
- समापन पर श्रद्धालुओं ने छका लंगर
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर सिखों के आराध्य गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और लंगर में प्रसाद छका। इस अवसर पर डीएम रितु माहेश्वरी और सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा ने भी गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेका। बाद में प्रबंध समिति के लोगों ने दोनों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुए आयोजन में अमृतसर से आए भाई हरचरन सिंह के रागी जत्थे ने गुरुवाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया। हरचरन सिंह ने गुरुवाणी का पाठ करते हुए कहा कि गुरु नानक देव ने सारे संसार का भ्रमण कर सभी को परमात्मा की भक्ति करने और सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने पाखंड और आडंबर से दूर रहने की प्रेरणा लोगों को दी। इससे पूर्व जपुजी साहिब और अखंड पाठ का समापन किया गया। यह पाठ कई दिन पूर्व शुरू किए गए थे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया। शबद कीर्तन करने वालों में जुझार सिंह मोगा, जसमत कौर माटा, हरजीत कौर, रघुवीर कौर, कमलेश कौर माटा आदि शामिल रहे। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा को खूब सजाया गया था। फूलों से सजे गुरु महाराज के दरबार के समक्ष महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। अंत में सभी ने लंगर में प्रसाद छका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में हरभजन सिंह दुआ, अवतार सिंह मोगा, रवींद्र सिंह बग्गा, गीत सिंह, रंजीत सिंह बग्गा, गुरवचन सिंह माटा, गैगी माटा, राजू बग्गा, धरम सिंह लांबा, राम सिंह गांधी, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, करतार सिंह, मंजीत सिंह ढींगरा, भूपेंद्र सिंह गांधी, दलीप सिंह, स्वीटी, सतनाम कौर, राजेंद्र कौर, कीरत कौर, जसमीन कौर, सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।



पुवायां में भी हुआ गुरु महिमा का बखान
पुवायां। गुरुद्वारा पुवायां, गंगसरा, महमूदपुर सैंजनियां, तेंदुआ साहिब आदि में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया। नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली गई। जो गुरुद्वारा नानक बाग में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कुलवंत सिंह, उपकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह बेदी, कमलजीत कौर आदि मौजूद रहीं। इस दौरान गुरुद्वारों में लंगर भी लगाया गया।

खुटार। तिकुनिया स्थित गुरुद्वारे के आसपास सजी दुकानों से बच्चों ने खिलौने आदि की खरीददारी की। रागी जत्थों ने गुरू महिमा का बखान कर संगत को निहाल कर दिया। कार्यक्रम में खालसा फेडरेशन का विशेष सहयोग रहा। उधर, खमरिया गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा गांव रूरा, नानकपुरी, चठिया, चकदहा, मैनिया, मंडनपुर होते हुए खमरिया आकर समाप्त हुई। यात्रा में सतनाम सिंह, बख्शीष सिंह, पाल सिंह, परमजीत सिंह, जगदीश सिंह, संतोष सिंह, हरविंदर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed