{"_id":"123-55908","slug":"Shahjahanpur-55908-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला में किशोरी ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला में किशोरी ने की फायरिंग
Shahjahanpur
Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने पर सिखाया मंजनुओं को सबक
- मोहर्रम के मेले में कई युवक जमकर पीटे गए
अमर उजाला नेटवर्क
रामपुर कलां (खुटार)। सीमावर्ती खीरी के गांव उम्मरपुर में ताजिया मेले के दौरान एक किशोरी ने तमंचे से फायरिंग कर सनसनी फैला दी। किशोरी और उसकी सहेलियों ने अश्लील हरकतें कर रहे कई युवकों को जमकर धुना। इस दौरान मेले में भगदड़ मच गई।
बीती शाम मोहर्रम का मेला लगा था। भारी भीड़ के बीच कुछ लड़के मोबाइल से लड़कियों के फोटो खींच रहे थे। पास के ही एक गांव की एक लड़की भी अपनी सहेलियों के साथ मेले में आई हुई थी। लड़कों की टोली उनके पास पहुंची और फोटो खींचना शुरू कर दिया। लड़कियों ने ऐतराज जताया तो युवक गुंडागर्दी पर उतर आए। इस पर लड़कियों की टोली ने युवकों की पिटाई शुरू कर दी। हंगामे के बीच युवकों के कुछ और साथी भी मौके पर आ पहुंचे। लड़कों का पलड़ा भारी पड़ता देख एक किशोरी ने गोट से तमंचा निकालकर हवाई फायर कर दिया। फायर होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। युवकों की टोली भी मौके से भाग निकली।
जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन इस बीच फायर करने वाली किशोरी मेले की भीड़ में गुम हो चुकी थी। गौरतलब है कि गांव उम्मरपुर में ताजियों का मेले देखने के लिए कई जनपदों के लोग एकत्र होते हैं। भारी भीड़ के बाद भी यहां पुलिस की व्यवस्था ठीक नहीं रहती है।
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी
करने पर रिपोर्ट दर्ज
पुवायां। गांव नरायनपुर बैजू निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव बड़ागांव निवासी उसकी नातिन अपने माता-पिता के साथ घनश्यामपुर में बीते दिन ताजिए का मेला देखने आई थी। रात होने के कारण सभी उसके घर रुक गए। रात में नातिन लघुशंका को मकान के बाहर निकली तभी गांव के हामिद ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर धमकी देता हुआ भाग गया।