{"_id":"123-55213","slug":"Shahjahanpur-55213-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय-खाय से प्रख्यात छठ पूजा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय-खाय से प्रख्यात छठ पूजा हुई शुरू
Shahjahanpur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वांचलवासियों की प्रख्यात छठ पूजा शनिवार को नहाय-खाय से आरंभ हो गई। इस अवसर पर घरों में लौकी-चावल पकाकर परंपरागत ढंग से उसी का सेवन किया गया।
छठ पूजा के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी में डूबे युवा शनिवार से मस्ती में डूब गए। महिलाओं ने जहां परंपरा का निर्वहन करते हुए उपवास रखा और शाम को चावल-लौकी पकाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान युवाओं ने खुशी में आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया। कल रविवार को दूसरे दिन खन्नौत नदी के लोधीपुर तट पर डूबते सूर्य की उपासना की जाएगी। इस घाट पर जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कोई सफाई या जमीन समतल कराने की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे पूर्वांचलवासियों के अलावा शहर के अन्य लोगों ने भी रोष व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि खन्नौत तट पर ही व्रती महिलाएं शाम को डूबते सूर्य की और तीसरे दिन उगते सूर्य की उपासना करती हैं। इस जगह की साफ-सफाई नहीं होने से महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समीप में ही कूड़ा पड़नें से भारी दुर्गंध भी आ रही है। पूर्वांचल महासभा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुनीश सिंह परिहार, अनूप वर्मा, विजय प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, विनोद यादव, विश्वदीप अवस्थी, भारत विकास कुशवाहा आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पूजा स्थल की सफाई और भूमि समतल कराने की मांग की है।