फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हार्ड क्रिमिनलों की तलाश में पुलिस

हार्ड क्रिमिनलों की तलाश में पुलिस

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग के बाद हुई अनिल की हत्या का मामला
विज्ञापन

- शहर में वारदातों को अंजाम देने वालों की ली जा रही है सर्विलांस पर लोकेशन
मोहम्मद सिद्दीक
शाहजहांपुर। गुरुवार को शहर में चेन स्नेचिंग के बाद हुए अनिल हत्याकांड को एसपी ने पूरी चुनौती से लिया है। एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाई हैं। जो शातिर अपराधी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, उनके नंबर तलाश कर सर्विलांस से उनकी लोकेशन जानी जा रही है।
गुरुवार को पॉश कालोनी रूफसचरन लेन में रात करीब साढ़े आठ बजे टायर व्यवसायी संजीव पांडे की पत्नी प्रतिभा पांडे की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को मोहल्ले के ही रिटायर्ड लेखपाल राधेश्याम शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा ने रोकने की कोशिश की थी। बदमाशों ने अनिल को गोली मार दी थी। साथ ही इधर से गुजरे मोहल्ले के पंकज चड्डा पर भी बदमाशों ने फायर झोेंक दिया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे को सदर पुलिस के अलावा सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम को लगाया गया है।

एसपी की फटकार पर जागी पुलिस
गुरुवार की रात घटनास्थल पर पहुंचे एसपी चंद्रप्रकाश से रूफसचरन लेन के रहने वालों ने शिकायत की थी कि जिस गली में घटना हुई इस गली में आवारा लड़के घूमते रहते हैं। इस पर एसपी ने कड़ी फटकार लगाते हुए गली में पुलिस की गश्त लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर यहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। इसके अलावा शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अज्ञात बदमाशों
पर रिपोर्ट दर्ज
मृतक अनिल शर्मा के पिता राधेश्याम की ओर से सदर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के खुलासे को पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। चिन्हित चेन स्नेचरों की तलाश की जा रही है।


हे..भगवान अब क्या होगा हमारा
रूफसचरन लेन कॉलोनी के रहने वाले अनिल शर्मा का बेटा अभय, विशाल और बेटी जूही लखनऊ में पढ़ते हैं। बच्चों की देखरेख को अनिल की पत्नी रेखा भी लखनऊ में रहती है। गुरुवार को जब बदमाशों ने अनिल को गोली मारी, तो यह बात रेखा को नहीं बताई गई थी। उससे तबियत खराब होने की बात कहते हुए यहां आने को कहा गया था। रेखा मय बच्चों के यहां पहुंची। पति की हत्या की जानकारी होने पर उसके मुंह से एक ही शब्द निकला कि हे...भगवान अब क्या होगा हमारा। इतना कहते ही वह बेहोश हो गई। बच्चे भी पिता का साया छिनने के बाद सिसकियां भरकर रोने लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed