{"_id":"123-51779","slug":"Shahjahanpur-51779-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा के रंग में रंगे मराठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा के रंग में रंगे मराठे
Shahjahanpur
Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार और चौक में स्थापित हुईं श्री गणेश की मूर्तियां
- किडजी स्कूल में भी मची गणेशोत्सव की धूम
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। श्री गणेश चतुर्थी पर बुधवार को नगर में गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना कर दी गई। इस अवसर पर मराठा समुदाय की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ जमकर नृत्य किया।
मराठों ने अपने मुख्य पर्व पर अलग-अलग गणेश जी की मूर्तियों की स्थापना की। सदर बाजार स्थित लाला रामचरन लाल धर्मशाला में सर्राफा व्यापार मंडल और महाराष्ट्र मराठा मंडल के तत्वावधान में बैंडबाजे के साथ मूर्ति की स्थापना की गई। पुरोहित राम प्रवेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना कार्य पूर्ण कराया। इसके पश्चात महिलाओं ने आरती कर प्रसाद वितरित किया। आयोजन में विलासराव माने, अर्जुन सूर्यवंशी, सर्जेराव घोरपड़े, अनिल कदम, सुदामा शिंदे, विष्णु हंबीरे, नीरज वाजपेयी आदि का योगदान रहा। इस क्षेत्र की गणेश प्रतिमा को शाहजहांपुर का राजा नाम दिया गया है।
उधर, चौक में श्री गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में क्षत्रिय धर्मशाला में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। छोटा चौक से मूर्ति को गाजे-बाजे के साथ धर्मशाला तक लाया गया। पुरोहित अनंत राम शुक्ला ने विधि-विधान से मूर्ति स्थापना कराई। स्थापना के बाद महिलाओं ने आरती कर भोग लगाया और बाद में प्रसाद वितरित किया। व्यवस्था में धनराज मराठा, तुकाराम खांडे, प्रदीप माने, वामन राव मराठा, राजीव खन्ना, महादेव घाडगे, शशिकांत घाडगे, अंकुर रस्तोगी, मनोज शर्मा गोपाल, अखिल टंडन, रूपेश मराठा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
उधर, रिलायंस टाउनशिप स्थित किडजी प्री-स्कूल में श्री गणेश महाराज की मूर्ति स्थापना धूमधाम से की गई। इस अवसर पर कैवल्या, प्रागी, प्रालक्षा, परिधि, मान्या, प्रियांशी, आदित्य, परी आदि बच्चों ने गीत और भजन सुनाकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रबंधक निर्भय अग्रवाल, हिमांशु, सुचिता, संध्या शुक्ला, कीर्ति सोलंकी, मीनाक्षी कश्यप, सुमन, मंजू आदि मौजूद रहे।