{"_id":"123-51776","slug":"Shahjahanpur-51776-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई के विरोध में बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआई के विरोध में बंद आज
Shahjahanpur
Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उद्योग व्यापार मंडल ने वाहन रैली निकाली
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। खुदरा बाजार में एफडीआई की मंजूरी देने के विरोध में कल 20 सितंबर को भारत बंद के आह्वान से पूर्व आज जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने वाहन रैली निकाली। रैली में दुकानदारों से बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने की अपील की गई।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने केरूगंज से हरी झंड़ी दिखाकर दुपहिया वाहना रैली को रवाना किया। रैली केरूंगज से चलकर चारखंभा, चौक, कच्चा कटरा मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज, बस स्टैंड, टाउनहाल, लाल इमली चौराहा, तारीन टिकली होते हुए घंटाघर पर आकर समाप्त हुई। रैली के समापन पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दुआ ने कहा कि आजादी के 65 वर्ष बाद पुन: इस देश को गुलामी की जंजीरों में जकड़ने की साजिश की जा रही है। महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही दिखाने वालों को जनता जल्दी सबक सिखाती है।
नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि पहले ही जनता घोटालों, महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। यदि अब विदेशी कंपनियों ने देश में पैर जमा लिए तो बेरोजगारी झेल रहे देश में बेरोजगारी महामारी के रूप में फैल जाएगी। रैली समाप्ति पर निर्णय हुआ कि कल 20 सितंबर को घंटाघर पर बंदी कैंप कार्यालय बनाकर बाजार बंदी सुनिश्चित की जाएगी। रैली में जवाहर रस्तोगी, राजीव गुप्ता, सालिम खां, नीरज गुप्ता, अमृतलाल, रमेश गुप्ता, रवि खुराना, मनीष गोगिया, चंद्र प्रकाश गुलाटी, आलोक शर्मा, रामपाल गुप्ता, कंवलजीत दुआ, जसवंत सिंह आदि कारोबारी शामिल रहे। रैली का संचालन युवा जिलाध्यक्ष ललित खुराना ने किया।
विज्ञापन
नगर इकाई का भी बंद को समर्थन
शाहजहांपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई की बैठक खिरनीबाग स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें नगराध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि बहादुरगंज में व्यापार मंडल का कैंप कार्यालय इकाई अध्यक्ष कंचन गुप्ता द्वारा कराया जाएगा। सभी सदस्य सुबह आठ बजे कैंप कार्यालय में एकत्र होंगे। इसके बाद दुपहर 11.30 बजे डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में संरक्षक नारायण दास अग्रवाल, सईद खां, शशांक कौशिक, अमित शर्मा, कुंज बिहारी अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव खन्ना, कंचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
टैक्स बार भी बंद के समर्थन में
शाहजहांपुर। टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में ‘भारत बंद’ का समर्थन करते हुए कल 20 सितंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय हुआ। अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी की अध्यक्षता और सचिव एके कटियार के संचालन में हुई इस बैठक में अरुण मेहरोत्रा, अंबरीश सक्सेना, अतुल पांडेय, भगवान सिंह, सुशील चंद्र वैश्य, संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
निजी बसों का संचालन रहेगा बंद
शाहजहांपुर। प्राइवेट बस स्टाफ यूनियन ने ‘भारत बंद’ का समर्थन करते हुए कल 20 सितंबर को बसों का संचालन न करने का निर्णय लिया है।
यूनियन की बैठक में अध्यक्ष महजूज अली खां ने कहा कि डीजल के दाम बढ़ाए जाने से वाहन चालक ही नहीं किसान और आम लोगों पर भी बोझ पड़ा है। अत: इसे सरकार वापस ले। बैठक में कमर चौधरी, सुरेंद्र कुमार शर्मा, आलोक यादव, नौशाद अली, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों से बंदी सफल बनाने की अपील
पुवायां। पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता ने नगर में भ्रमण कर व्यापारियों से 20 सितंबर की बंदी सफल बनाने की अपील की।
बंद की सफलता को निकाला मार्च
शाहजहांपुर। गुरुवार को भारत बंद रहेगा। इसको सफल बनाने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च निकाला। इस दौरान सभी व्यापारियों से दुकानें बंद रखकर बंद को सफल बनाने की अपील की गई।
घंटाघर पर हुई सभा में भाजपा जिला संयोजक वीरेंद्र पाल सिंह यादव, सह जिला संयोजक डीपी सिंह राठौर, भाजयुमो विभाग संयोजक अंशुल सिंह चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन में आशीष वर्मा, रामबरन सिंह, विकास कटियार, अजय प्रजापति, अजय राज आदि शामिल रहे।