{"_id":"1-44597","slug":"Shahjahanpur-44597-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रोज बदल रहा है मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रोज बदल रहा है मौसम का मिजाज
Shahjahanpur
Updated Thu, 21 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
0 पारा भी बढ़कर 42.0 पर पहुंच गया
शाहजहांपुर। मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। पुरवा हवा चलने से बारिश के आसार बनते नजर आते है लेकिन तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद धूमिल हो जाती हैं। पारा भी बढ़कर 42.0 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोग पसीने से तरबतर होने को मजबूर रहे। बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव से यह लग रहा था कि बारिश होगी। पुरवाई चलने के साथ ही मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली लेकिन फिर लोग गर्मी से बेहाल हो गए। बुधवार को पारा भी बढ़कर 42.0 और न्यूनतम 28.6 डिग्री पर पहुंच गया जबकि कल 19 जून को अधिकतम 39.5 और न्यूनतम 28.5 पर था।
गन्ना शोध परिषद के सहायक वैज्ञानिक एसपी सिंह का कहना है कि पुरवा हवा चलने से बारिश केआसार तो बन रहे हैं लेकिन मौसम में उमस बनी हुई है। कुछ जगहों पर बारिश हुई भी है जो अच्छे संकेत हैं।