{"_id":"123-106714","slug":"Shahjahanpur-106714-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरों के साये में जी रहे मामूड़ी मोहल्लेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरों के साये में जी रहे मामूड़ी मोहल्लेवासी
Shahjahanpur
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
- डीएम से की बिजली के खंभे लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मोहल्ला मामूड़ी ईदगाह हद्दफ के रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। मोहल्ले की गलियों में लटक रहे तारों की वजह से हरदम मोहल्ले वालों के जीवन में संकट के बादल मंडराते रहते है। बावजूद इसके बिजली विभाग की ओर से उन लोगों की इस समस्या पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके लिए डीएम को ज्ञापन देकर समस्या निस्तारण की मांग की गई।
मोहल्ले वालों ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 300 विद्युत कनेक्शन हैं, जबकि वहां पर बिजली के खंभे और तार नहीं लगवाए गए हैं। इससे लोगों को कनेक्शन लेने पर काफी दूर से तार खींचकर लाना पड़ता है। इस वजह से मोहल्ले में जगह-जगह बिजली की केबल लटक रहीं हैं। यह केबल इतनी नीचे हैं कि उनमें फंसकर अक्सर लोग चोटिल होते रहते हैं। साथ ही बच्चों के लिए भी खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद अभी तक इस मामले में कोई काम नहीं कराया गया। प्रदर्शन करने वालों में सिराज मंसूरी, अमजद अली, शैफ अली, इरफान, चांद मोहम्मद, शहजाद, निजाकत आदि शामिल रहे।