{"_id":"5c73f4f4bdec224d04454c4b","slug":"91551103220-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में एसी स्पेशल सुपर फास्ट का ठहराव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में एसी स्पेशल सुपर फास्ट का ठहराव शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली सुपरफास्ट एसी स्पेशल शाहजहांपुर स्टेशन पर स्टॉपेज के पहले दिन एक घंटा देरी से पहुंची। डाउन एसी स्पेशल को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन के शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव की लंबे समय से मांग हो रही थी। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली एसी स्पेशल का ठहराव अबतक दिल्ली और लखनऊ के अलावा बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद ही थे। अब यह ट्रेन दो मिनट के लिए शाहजहांपुर में भी रुका करेगी।
लखनऊ से दिल्ली जाते समय एसी स्पेशल सुरफास्ट रात में 1:48 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। रात में यह 11:30 बजे लखनऊ से छूटा करेगी। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ जाते वक्त यह ट्रेन सुबह 4:48 बजे शाहजहांपुर आएगी। दिल्ली से ट्रेन के छूटने का समय रात 11:35 रहेगा। सोमवार को ट्रेन का शाहजहांपुर में पहला स्टॉपेज था। ट्रेन करीब एक घंटे देरी से सुबह छह बजे शाहजहांपुर पहुंची। लाइन क्लियर न होने की वजह से स्टेशन पर करीब 14 मिनट खड़ी रही। लाइन क्लियर मिलने के बाद केंद्रीय कृषि और किसान कल्यराण राज्यमंत्री कृष्णा राज, विधायक रोशन लाल वर्मा, विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने ट्रेन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर लखनऊ की ओर रवाना किया। ठहराव के पहले दिन एडीआरएम अश्वनी कुमार, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, एडीईएन रॉकी तुहर, स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी, मनोज कुमार, भरत सिंह बिष्ट, रामबरन चंदेल, अनिल सिंह, बाबू राम गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, डॉ. विजय पाठक, सर्वेश पाल, अविनाश आर्य, सूरज तिवारी, पंकेश मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, मोहिनीश गुप्ता आदि रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एसी स्पेशल की ठहराव से जिले में आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी काफी सहूलियत होगी।
दो दशक बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर नई ट्रेन का ठहराव
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली के बीच किसी नई सुपर फास्ट ट्रेन का ठहराव करीब दो दशक बाद हुआ है। 1996 में बिहार के राजगीर से दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव जितेंद्र प्रसाद ने कराया था। तभी उनके प्रयास से तिलहर स्टेशन पर डुप्लीकेट पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और बिलपुर स्टेशन पर आबिदा एक्सप्रेस के ठहराव भी शुरू हुए थे। एसी स्पेशल से पहले केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री कृष्णाराज शाहजहांपुर स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस का ठहराव भी शुरू करा चुकी हैं। लेकिन यह ट्रेन वाराणसी से जम्मू के बीच चलती है। ऐसे में लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन का शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव दो दशक बाद हो सका है।
विज्ञापन
तेजी से बदल रही रेल की सूरत, बढ़ रहीं सुविधाएं
शाहजहांपुर। एसी स्पेशल को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार में रेलवे की सूरत तेजी से बदल रही है। सुविधाएं बढ़ रही हैं। शाहजहांपुर स्टेशन पर भी काफी काम हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ, जीआरपी को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। शाहजहांपुर स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। शाहजहांपुर स्टेशन पर कुछ और वीआईपी ट्रेनों के ठहराव की बात भी उन्होंने कहीं।